1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. JNU में छात्रों के दो समूह में जमकर मारपीट से मचा बवाल, दो स्टूडेंट घायल, जानिए मामला

JNU में छात्रों के दो समूह में जमकर मारपीट से मचा बवाल, दो स्टूडेंट घायल, जानिए मामला

 Published : Nov 10, 2022 09:14 pm IST,  Updated : Nov 10, 2022 09:14 pm IST

​जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में एक बार फिर बवाल हुआ है। यहां यूनिवर्सिटी के परिसर में छात्रों के दो समूहों में जमकर झगड़ा हुआ है। हालांकि पुलिस का कहना है कि लड़ाई दो छात्रों के समूह के बीच थी। इस घटना में कोई राजनीतिक समूह शामिल नहीं है।

JNU में छात्रों के दो समूह में जमकर मारपीट- India TV Hindi
JNU में छात्रों के दो समूह में जमकर मारपीट Image Source : ANI

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में विद्यार्थियों के दो समूहों के बीच गुरुवार को झगड़ा हो गया। इस घटना में दो स्टूडेंट जख्मी हो गए। सोशल मीडिया पर सामने आए कुछ वीडियो में दिख रहा है कि कुछ छात्र डंडे लेकर परिसर में भाग रहे हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि दो छात्रों के बीच निजी मामले को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद उनके दोस्त उसमें शामिल हो गए। लड़ाई के दौरान, दो विद्यार्थी मामूली रूप से घायल हो गए। उन्होंने कहा, 'हमें इस मामले में अब तक कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है। लड़ाई दो छात्रों के बीच थी और इसमें कोई राजनीतिक समूह शामिल नहीं है। यह दोनों का निजी विवाद है।

कई बार बवाल के कारण चर्चा में आया है जेएनयू

इससे पहले भी जेएनयू में कई बार ऐसे मौके आए, जब इस तरह का बवाल देखने को मिला।  कभी खाने को लेकर छात्र एक दूसरे से भिड़े हैं तो कभी स्कॉलरशिप को लेकर बवाल देखने को मिला है। मसले अलग होते हैं, लेकिन अक्सर जेएनयू चर्चा में रहता है। गत वर्ष भी एबीवीपी और वामपंथी संगठन एआईएसए के बीच मारपीट का मामला सामने आया था। तब यह आरोप लगाया गया था कि एबीवीपी छात्र संगठन के कार्यकर्ता मीटिंग कर रहे थे। तभी एआईएसए के कार्यकर्ता आए और जमकर बवाल किया।

2020 में भी हुई थी हिंसा

इससे पहले JNU में 5 जनवरी 2020 को भयानक हिंसा हुई थी। उस समय टीचर्स और छात्रों ने मिलकर एक मार्च का आयोजन किया था। तभी वहां कुछ नकाबपोश लोग आए और मारपीट शुरू कर दी। कुछ नकाबपोश लोगों की तस्वीरें भी सामने आई थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।