पुरानी दिल्ली के नबी करीम इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और कई लोगों के दबे होने की आशंका है। हादसे का पता चलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। हादसे के संबंध में अधिकारियों ने बताया है कि मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी है कि जो इमारत गिरी है उसका निर्माण कार्य चल रहा था। मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए मलबे को हटाया जा रहा है। अबतक तीन लोगों की मौत हुई है और मृतकों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
हादसा कैसे हुआ? ये अभी तक पता नहीं चल पाया है। स्थानीय प्रशासन ने आसपास के इलाके को खाली करा लिया है और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें, शनिवार की शाम अचानक आई तेज आंधी और बारिश के कारण दिल्ली के कई इलाकों में पेड़ गिरने की भी सूचना है, जिससे यातायाता बाधित रहा। शनिवार की सुबह से दिल्ली में काफी तेज धूप और गर्मी थी। अचानक शाम में मौसम बदला और तेज आंधी के साथ बारिश हुई।
देखें वीडियो
संपादक की पसंद