1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. VIDEO: दिल्ली में तेज रफ्तार AUDI कार हुई हादसे का शिकार, ट्रक के नीचे जा घुसी, उड़े परखच्चे

VIDEO: दिल्ली में तेज रफ्तार AUDI कार हुई हादसे का शिकार, ट्रक के नीचे जा घुसी, उड़े परखच्चे

 Reported By: Abhay Parashar, Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Dec 22, 2025 11:47 pm IST,  Updated : Dec 22, 2025 11:47 pm IST

दिल्ली के ओखला इंडस्ट्रियल एरिया में एक तेज रफ्तार ऑडी कार हादसे का शिकार हो गई। वह कई वाहनों को टक्कर मारते हुए एक ट्रक के नीचे जा घुसी। इस घटना में कार ड्राइवर घायल हुआ है।

Audi car- India TV Hindi
AUDI कार का संतुलन बिगड़ा, उड़े परखच्चे Image Source : REPORTER INPUT

नई दिल्ली: दिल्ली के ओखला इंडस्ट्रियल एरिया में एक तेज रफ्तार ऑडी कार का संतुलन बिगड़ने से बड़ा हादसा हो गया। कार, सड़क के किनारे खड़े कई वाहनों को टक्कर मारते हुए एक ट्रक के नीचे जा घुसी। इस हादसे में ऑडी कार का ड्राइवर घायल हुआ है।

क्या है पूरा मामला?

दिल्ली के ओखला इंडस्ट्रियल एरिया में एक तेज़ रफ्तार ऑडी कार का नियंत्रण बिगड़ गया। इसके बाद कार ने सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियों को टक्कर मार दी और फिर एक ट्रक के नीचे जा घुसी। इस हादसे में ऑडी गाड़ी का चालक घायल हो गया। ये हादसा आज दोपहर करीब 12 बजकर 41 मिनट पर ओखला इंडस्ट्रियल एरिया फेज–1 में A-230 के सामने सर्विस रोड पर हुआ।

दिल्ली पुलिस ने क्या बताया?

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, ऑडी Q8 ई-ट्रॉन कार (रजिस्ट्रेशन नंबर HP-38J-0996) अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़ी तीन कारों से जा टकराई। जो गाड़ियां चपेट में आईं, उनके नंबर HR-51CF-6467, DL-3CDB-4682 और DL-3CCW-8548 हैं। तेज रफ्तार की वजह से ऑडी कार आगे खड़े एक ट्रक के पीछे जा घुसी।

हादसे में ऑडी कार का चालक घायल हुआ है। मौके पर मौजूद पीसीआर वैन ने घायल चालक को तुरंत AIIMS ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। राहत की बात यह रही कि जिस समय हादसा हुआ उस समय दूसरे सभी वाहन खाली थे, जिसमें कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया।

फिलहाल पुलिस ऑडी कार के चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर रही है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

क्यों होते हैं हादसे?

देश में हर दिन सड़क हादसों की वजह से तमाम लोग अपनी जान गंवा देते हैं। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह ये है कि वाहन चालक यातायात के नियमों का पालन नहीं करते, जिसका खामियाजा सड़क पर चलने वाले अन्य लोग भी उठाते हैं और जान-माल का नुकसान होता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।