1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Delhi Metro में लगी आग! राजीव चौक स्टेशन पर दिखीं लपटें, देखें ये Video

Delhi Metro में लगी आग! राजीव चौक स्टेशन पर दिखीं लपटें, देखें ये Video

 Reported By: Atul Bhatia Edited By: Shakti Singh
 Published : May 27, 2024 10:09 pm IST,  Updated : May 27, 2024 11:52 pm IST

दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आग की लपटें दिखाई दे रही हैं। वीडियो राजीव चौक मेट्रो स्टेशन का है। दिल्ली मेट्रो की तरफ से पूरी घटना की हकीकत बताई गई है।

Delhi metro fire- India TV Hindi
दिल्ली मेट्रो आग Image Source : INDIA TV

देश में गर्मी के कहर के चलते आग लगने के मामले बड़ी संख्या में सामने आ रहे हैं। इस बीच दिल्ली मेट्रो में भी आग लगने की घटना सामने आई है। दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आग की लपटें दिखाई दे रही हैं। वीडियो राजीव चौक मेट्रो स्टेशन का है। विडियो में मेट्रो स्टेशन की डिजिटल क्लॉक में समय 6.23 मिनट देखा जा सकता है। दिल्ली मेट्रो की तरफ से पूरी घटना की हकीकत बताई गई है।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) की तरफ से इस मामले में बयान दिया गया है। DMRC के प्रिंसिपल एग्जक्यूटिव डायरेक्टर अनुज दयाल ने कहा कि एक वायरल वीडियो में ट्रेन की छत से हल्की आग निकलती दिखाई दे रही है। यह घटना राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर हुई। ट्रेन वैशाली की तरफ जा रही थी और शाम 6.21 बजे ट्रेन के ऊपर लपटें निकलने लगीं। इस घटना को पैंटोग्राफ फ्लैशिंग कहते हैं। इलेक्ट्रिक इंजन के ऊपर लगे यंत्र को पैंटोग्राफ कहते हैं, जिसका काम इंजन तक बिजली पहुंचाना होता है।

पैंटोग्राफ फ्लैशिंग यात्रियों को खतरा नहीं

OHE (पटरी के ऊपर लगे बीजिली के तार) और पैंटोग्राफ (तार से इंजन तक बिजली पहुंचाने वाला यंत्र) के बीच जब कोई बाहरी चीज फंस जाती है, तब ऐसा होता है। हालांकि, इससे यात्रियों को किसी भी तरह का खतरा नहीं होता है। उन्होंने यह भी कहा कि घटना की मूल वजह क्या थी। (बाहरी सामान क्या था और कैसे वहां पर फंसा) इसकी जांच की जाएगी।

5 मिनट बाद रवाना हुई ट्रेन

जिस पैंटोग्राफ में आग लगी थी, उसे तुरंत अलग कर दिया गया और 5 मिनट के देरी के बाद ट्रेन अन्य पैंटोग्राफ के साथ वैशाली के लिए रवाना हो गई। ट्रेन में मौजूद अन्य पैंटोग्राफ इसके संचालन के लिए पर्याप्त थे। इस मामले में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें-

अजब-गजब कारनामे के लिए मशहूर यूट्यूबर बॉबी कटारिया फिर गिरफ्तार, इस बार लगा है ये बड़ा आरोप

IMD ने दे दी बड़ी खुशखबरी, झमाझम बारिश के लिए रहें तैयार, जानें हीटवेव से कब मिलेगी राहत?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।