1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. VIDEO: दिल्ली में कोहरे का कहर जारी, इंडिया गेट पर सुबह 5.30 बजे रेंगती दिखीं गाड़ियां, 18 ट्रेनें लेट

VIDEO: दिल्ली में कोहरे का कहर जारी, इंडिया गेट पर सुबह 5.30 बजे रेंगती दिखीं गाड़ियां, 18 ट्रेनें लेट

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jan 15, 2024 06:53 am IST,  Updated : Jan 15, 2024 07:48 am IST

दिल्ली में कड़ाके की ठंड और कोहरे की वजह से सड़कों पर वाहनों का चलना दूभर है। कुछ ही दूरी का रास्ता भी दिखाई नहीं दे रहा है, जिस वजह से लोगों को 10-20 की स्पीड से गाड़ियां चलानी पड़ रही हैं।

Delhi Fog- India TV Hindi
दिल्ली में जमकर पड़ रहा कोहरा Image Source : ANI

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड और कोहरा पड़ रहा है। हालात ये हैं कि सड़कों पर कुछ दूरी का रास्ता भी साफ दिखाई नहीं दे रहा है। इंडिया गेट पर सुबह 5.30 बजे के करीब गाड़ियां रेंगती हुई दिखाई दी हैं। आईटीओ का भी वीडियो सामने आया है। जिसमें कड़ाके की ठंड दिखाई दे रही है। 

ट्रेनें और फ्लाइट्स भी लेट 

दिल्ली समेत देशभर में पड़ रहे कोहरे का असर भारतीय रेलवे की ट्रेनों और फ्लाइट्स पर भी पड़ रहा है। घने कोहरे और कड़ाके की ठंड से दिल्‍ली की हालत बुरी है। इसका असर हवाई यातायात पर भी दिख रहा है। रविवार को इस सर्दी के मौसम का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया था। दिल्ली में 18 ट्रेनों के लेट चलने की जानकारी मिली है। 

मौसम विभाग का क्या कहना है?

दिल्ली में पड़ रही भीषण ठंड से फिलहाल निजात मिलती नहीं दिख रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि आज और कल भी मौसम में बहुत बदलाव नहीं होगा। इस दौरान घना कोहरा रहने की संभावना है।

अगले दो दिन कोहरे और ठंड को लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सोमवार को आसमान साफ रहने की उम्मीद जताई गई है लेकिन सुबह के समय घने से ज्यादा घना कोहरा होगा। अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम 4 डिग्री के आसपास रह सकता है। 16 जनवरी को भी अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम 5 डिग्री तक रह सकता है। 

17 से 20 जनवरी तक कोहरा कम होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 20 से 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5 से 7 डिग्री रह सकता है।

ये भी पढ़ें: 

'देवी-देवताओं पर उंगली उठाने की कीमत चुकानी पड़ेगी', कांग्रेस को मोहन यादव की चेतावनी

मुंबई क्राइम ब्रांच ने नशे पर किया वार, लाखों के ड्रग्स के साथ 2 गिरफ्तार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।