1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष कौन होगा? इन नेताओं के नाम पर लगी मुहर

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष कौन होगा? इन नेताओं के नाम पर लगी मुहर

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Feb 20, 2025 10:49 am IST,  Updated : Feb 20, 2025 12:01 pm IST

दिल्ली में नई सरकार का गठन होने जा रहा है। सीएम के तौर पर रेखा गुप्ता शपथ लेने वाली हैंं। इस बीच विधानसभा के नए स्पीकर के नाम का भी ऐलान हो गया है। विजेंद्र गुप्ता दिल्ली विधानसभा के स्पीकर होंगे।

विजेंद्र गुप्ता और...- India TV Hindi
विजेंद्र गुप्ता और मोहन सिंह बिष्ट Image Source : FILE

नई दिल्ली: दिल्ली में नई सरकार का शपथ ग्रहण होने वाला है। थोड़ी देर में रेखा गुप्ता सीएम पद की शपथ लेंगी। उनके साथ 6 मंत्री भी शपथ लेनेवाले हैं। इस बीच दिल्ली विधानसभा के स्पीकर और डिप्टी स्पीकर के नाम भी ऐलान हो गया है। दिल्ली विधानसभा के नए स्पीकर होंगे विजेंद्र गुप्ता होंगे जबकि डिप्टी स्पीकर की जिम्मेदारी मोहन सिंह बिष्ट संभालेंगे।

विजेंद्र गुप्ता ने पार्टी द्वारा उन्हें विधानसभा के अध्यक्ष पक्ष के लिए नामित किए जाने की पुष्टि करते हुए कहा, ‘‘मैं सबसे पहले उन कैग (भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक) रिपोर्ट को सदन में पेश करूंगा, जिन्हें पिछली ‘आप’ (आम आदमी पार्टी) सरकार ने लंबित रखा था।’’

रोहिणी से तीसरी बार विधायक निर्वाचित हुए विजेंद्र गुप्ता

रोहिणी से तीसरी बार विधायक चुने गए सिंह ने अन्य भाजपा विधायकों के साथ मिलकर अदालत का दरवाजा खटखटाया था और आरोप लगाया था कि पूर्ववर्ती ‘आप’ सरकार अपने प्रदर्शन पर कैग की 14 रिपोर्ट को विधानसभा में पेश किए जाने से रोक रही है। नवगठित आठवीं दिल्ली विधानसभा में भाजपा के 48 विधायक हैं, जबकि विपक्षी ‘आप’ के 22 विधायक हैं। विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव सदन के सदस्यों द्वारा किया जाता है।

दिल्ली की नई सरकार में प्रवेश वर्मा सहित छह कैबिनेट मंत्री होंगे। प्रवेश वर्मा ने हाल में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को हराया था। केंद्रीय गृह मंत्रालय की एक अधिसूचना में कहा गया है कि राष्ट्रपति ने नामित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सलाह पर भाजपा विधायकों प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह को दिल्ली सरकार में मंत्री नियुक्त किया है। ये नए मंत्री मुख्यमंत्री पद के लिए चुनी गईं गुप्ता के साथ रामलीला मैदान में एक भव्य समारोह में शपथ लेंगे। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अन्य गणमान्य लोग शामिल होंगे। 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।