1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही पुलिस

दिल्ली में युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही पुलिस

 Published : Dec 26, 2025 06:31 am IST,  Updated : Dec 26, 2025 07:27 am IST

गंभीर रूप से घायल युवक को पास के जग प्रवेश चंद्र अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साध ही आरोपी की तलाश के लिए छापेमारी भी की जा रही है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : PTI

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दिल्ली के वेलकम इलाके में एक शख्स की चाकू मार कर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक कल देर रात मामूली विवाद के बाद युवक पर चाकुओं से हमला किया गया।

तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस टीम

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची। मामले की अधिक जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा कि गुरुवार देर शाम घटना की जानकारी मिलने के बाद पेट्रोलिंग टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पाया कि वह व्यक्ति घायल हालत में पड़ा था।

डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

उसे तुरंत मेडिकल इलाज के लिए जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, पुलिस ने बताया कि अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।

सूरज के रूप में हुई मृतक की पहचान

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि मृतक की पहचान सूरज के रूप में हुई है। हालांकि, उसकी उम्र, पता और बैकग्राउंड के बारे में और जानकारी वेरिफाई की जा रही है। अधिकारी ने आगे कहा कि पहली नजर में ऐसा लग रहा है कि व्यक्ति को चाकू के घाव लगे थे।

कई धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज

घटना के बाद, BNS की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि चाकू मारने की घटना के सही कारणों की जांच की जा रही है। साध ही आरोपी की तलाश के लिए छापेमारी भी की जा रही है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।