1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. ICAI CA फाउंडेशन 2024 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, 13 सितंबर से है एग्जाम

ICAI CA फाउंडेशन 2024 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, 13 सितंबर से है एग्जाम

 Published : Aug 27, 2024 08:20 pm IST,  Updated : Aug 27, 2024 08:20 pm IST

ICAI CA Foundation 2024: जिन उम्मीदवारों ने सीए फाउंडेशन परीक्षा के लिए अप्लाई किया है वे सभी अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 13, 15, 18 और 20 सितंबर को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होनी है।

आईसीएआई सीए फाउंडेशन परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी- India TV Hindi
आईसीएआई सीए फाउंडेशन परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी Image Source : FILE

ICAI CA Foundation 2024 Admit card: जो उम्मीदवार सीए फाउंडेशन परीक्षा में शामिल होंगे उन सभी के लिए एक शानदार खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने CA फाउंडेशन के सितंबर सेशन के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने CA फाउंडेशन 2024 परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट eservices.icai.org से अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा। 

ICAI CA फाउंडेशन 2024 परीक्षा 13, 15, 18 और 20 सितंबर को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। पेपर 1 और 2 के लिए परीक्षा की अवधि तीन घंटे होगी जबकि पेपर 3 और 4 के लिए अवधि दो घंटे होगी। पेपर 1 और 2 की परीक्षा दोपहर 2 से 5 बजे तक आयोजित की जाएगी जबकि पेपर 3 और 4 की परीक्षा दोपहर 2 से 4 बजे तक होगी।

ICAI CA Foundation 2024:कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट eservices.icai.org पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर 'ICAI CA Foundation 2024 एडमिट कार्ड' लिखे नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें। 
  • इतना करते ही यह आपको लॉगिन पेज पर रीडायरेक्ट करेगा जहां आपको अपना पंजीकरण नंबर, डेट ऑफ बर्थ और अन्य विवरण प्रदान करने होंगे।
  • इतना करते ही ICAI CA Foundation 2024 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। 
  • आखिरी में भविष्य के संदर्भ के लिए ICAI CA Foundation 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और सेव करें

ICAI CA Foundation 2024 एडमिट कार्ड में उनका नाम, आवेदन संख्या, कार्यक्रम विवरण, परीक्षा स्थल, परीक्षा तिथि और बहुत कुछ होगा। उम्मीदवार ICAI CA Foundation 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- आखिर कितने पढ़े लिखे हैं बिहार के CM नीतीश कुमार? 

Supreme Court में करनी है नौकरी तो न चूकें ये मौका, निकली है भर्ती; जानें अप्लाई करने की क्या है योग्यता

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।