AFCAT 1 में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। इंडियन एयर फोर्स (IAF) ने AFCAT 1 का रिजल्ट अनाउंस कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। कैंडिडेट्स अब अपने रजिस्टर्ड ईमेल ID और पासवर्ड से लॉग इन करके ऑफिशियल पोर्टल afcat.ecil.co.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। उम्मीदवार नीचे बताए गए या दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से भी अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं।
AFCAT 1 के रिजल्ट को कैसे करें चेक व डाउनलोड
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट afcat.ecil.co.in पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को वहां मांगे गए विवरण को भरना होगा।
- इतना करते ही आपके सामने रिजल्ट खुल जाएगा।
- अब उम्मीदवार अपने रिजल्ट को चेक करें और डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
AFCAT 1 के रिजल्ट को चेक व डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक
स्कोरकार्ड पर डिटेल्स
- कैंडिडेट का नाम और रजिस्ट्रेशन डिटेल्स
- लिखित परीक्षा में मिला AFCAT स्कोर
- अगले स्टेज के लिए क्वालिफाइंग स्टेटस
- सिलेक्शन प्रोसेस के आगे के स्टेज के लिए निर्देश
कैंडिडेट को सलाह दी जाती है कि वे स्कोरकार्ड में दी गई सभी डिटेल्स को ध्यान से वेरिफाई करें। किसी भी गड़बड़ी के मामले में, उन्हें ऑफिशियल AFCAT पोर्टल के ज़रिए संबंधित अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए। बता दें कि रिटन एग्जाम क्लियर करने वाले उम्मीदवारों को एयर फोर्स सेलेक्शन बोर्ड इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा, जो सिलेक्शन प्रोसेस का अगला फेज है। AFCAT एग्जाम अलग-अलग ब्रांच के लिए कैंडिडेट्स को रिक्रूट करने के लिए होता है, जिसमें फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल) ब्रांच शामिल हैं। कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे सिलेक्शन प्रोसेस के अगले फेज की तैयारी के लिए अपने स्कोरकार्ड भविष्य के लिए सेव कर लें।