AISSEE 2025 की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE) 2025 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। आंसर-की को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/AISSEE/ से डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर-की के साथ, एजेंसी ने OMR उत्तर पुस्तिकाएं और रिकॉर्ड की गई प्रतिक्रियाएं भी जारी की हैं। बता दें कि परीक्षा को 5 अप्रैल 2025 को आयोजित किया गया था।
अनंतिम उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट पर 7 मई तक उपलब्ध रहेगी। उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि के साथ लॉग इन करके इसे प्राप्त कर सकते हैं।
ऑब्जेक्शन रेज करने के लिए शुल्क?
जो कैंडिडेट्स इस आंसर-की से संतुष्ट नहीं हैं वे सभी इसके खिलाफ ऑब्जेक्शन रेज कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क देना होगा। उम्मीदवारों को आंसर-की के खिलाफ आपत्ति उठाने के लिए गैर वापसी 200 रुपये प्रति प्रश्न का भुगतान करना होगा। एनटीए ने कहा कि चुनौतियों का वेरिफिकेशन विषय विशेषज्ञों के एक पैनल द्वारा किया जाएगा और यदि वे सही पाए गए तो उत्तर कुंजी को तदनुसार संशोधित किया जाएगा। संशोधित अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर परिणाम तैयार कर घोषित किया जाएगा।
कैसे करें चेक
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके सामने आंसर की खुल जाएगी।
- इसके बाद उम्मीदवार आंसर-की को चेक करे और डाउनलोड कर लें।
- आखिरी मे एक प्रिंटआउट ले लें।
एक नोटिस में कहा गया है, "किसी भी व्यक्तिगत उम्मीदवार को उसकी चुनौती की स्वीकृति/अस्वीकृति के बारे में सूचित नहीं किया जाएगा। चुनौती के बाद अंतिम रूप से तैयार की गई कुंजी अंतिम होगी। परिणाम घोषित होने के बाद उत्तर कुंजी के संबंध में किसी भी शिकायत पर विचार नहीं किया जाएगा।"
किसी भी सहायता के लिए वे एनटीए हेल्पलाइन नंबर 011-69227700 या 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं या एनटीए को aissee@nta.ac.in पर लिख सकते हैं।
ये भी पढ़ें-
CBSE Results 2025: सीबीएसई ने जारी किए डिजिलॉकर अकाउंट्स के लिए एक्सेस कोड, पढ़ें डिटेल