1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नूंह हिंसा को लेकर फरीदाबाद, गुरुग्राम सहित इन जगहों के सभी एकेडमिक इंस्टीट्यूशन बंद, जारी किए गए आदेश

नूंह हिंसा को लेकर फरीदाबाद, गुरुग्राम सहित इन जगहों के सभी एकेडमिक इंस्टीट्यूशन बंद, जारी किए गए आदेश

 Published : Jul 31, 2023 11:27 pm IST,  Updated : Jul 31, 2023 11:52 pm IST

नूंह हिंसा को देखते हुए फरीदाबाद, गुरुग्राम सहित कई जिलों के सभी एकेडमिक इंस्टीट्यूशन बंद कर दिए गए हैं। बच्चों के हितों की सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन ने यह अहम कदम उठाया है।

nuh violence- India TV Hindi
फरीदाबाद, गुरुग्राम सहित इन जगहों के सभी एकेडमिक इंस्टीट्यूशन बंद Image Source : FILE

हरियाणा के नूंह हिंसा को लेकर फरीदाबाद, गुरुग्राम सहित कई जगहों के स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर को बंद कर दिया गया है। फ़रीदाबाद में कल यानी 1 अगस्त को सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। ये आदेश डीसी ने लिया है। वहीं, गुरुग्राम जिले में भी मंगलवार पहली अगस्त को सभी शिक्षण संस्थान बंद रहने का आदेश दिया गया है। ये आदेश बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए डीसी निशांत कुमार यादव ने जारी किए हैं। इसके अलावा पलवल जिले में भी सभी स्कूल-कॉलेज व कोचिंग सेंटर बंद कर दिए गए हैं। 

इस संबंध में फ़रीदाबाद डीसी कार्यालय ने आदेश जारी कर दिया है। आदेश के मुताबिक, कल 1 अगस्त को फ़रीदाबाद में सभी निजी और सरकारी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। आदेश में यह भी कहा गया कि पड़ोसी जिले नूंह में सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। 

Faridabad DC orders
Image Source : INDIA TVफरीदाबाद डीसी के आदेश

जिला गुरुग्राम में भी भी निजी और सरकारी शिक्षण संस्थान बंद रहने के आदेश दिए गए हैं। आदेश में कहा गया कि गुरुग्राम जिले में असामाजिक तत्वों द्वारा सभी सड़कों को अवरुद्ध कर दिया गया है। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए, सरकार ने मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए जिले के सभी सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों को बंद करने का फैसला किया है।

Gurugram DC orders
Image Source : INDIA TVगुरुग्राम डीसी के आदेश

वहीं, पलवल जिले में भी किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए जिला प्रशासन ने सभी सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों को बंद कर दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।