1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. इस राज्य में 11-12 सितंबर को बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज, यहां जानें क्यों?

इस राज्य में 11-12 सितंबर को बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज, यहां जानें क्यों?

 Published : Sep 10, 2024 07:40 pm IST,  Updated : Sep 10, 2024 07:40 pm IST

सरकार ने आदेश जारी किया है कि सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूल और कॉलेज 11 और 12 सितंबर बंद रहेंगे। बच्चों के हितों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

School Closed- India TV Hindi
School Closed Image Source : FILE PHOTO

मणिपुर में इन दिनों दोबारा से भारी विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में राज्य सरकार ने किसी अनहोनी को टालने के लिए इंटरनेट पर बैन लगा दिया है। ऐसे में अब हायर एंड टेक्निकल एजुकेशन डिपार्टमेंट ने बच्चों के हितों के देखते हुए 2 दिनों के लिए राज्य के सभी स्कूल और कॉलेज बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

क्या कहा गया आदेश में?

आधिकारिक आदेश में कहा गया है, ‘सरकार के 8 सितंबर के आदेश के क्रम में, यह आदेश दिया गया है कि मणिपुर के हायर एंड टेक्निकल एजुकेशन डिपार्टमेंट के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी कॉलेज, सहायता प्राप्त कॉलेज, निजी कॉलेज बुधवार से गुरुवार तक बंद रहेंगे।’ वहीं, हिंसा बढ़ने के मद्देनजर शनिवार से ही सभी स्कूल भी बंद रहेंगे।

5 दिनों के लिए इंटरनेट बंद

इससे पहले दोपहर में राज्य सरकार ने पूरे राज्य में पांच दिनों के लिए इंटरनेट सेवाओं को निलंबित करने की अधिसूचना जारी की है। आदेश के मुताबिक, छात्रों के तीव्र आंदोलन के मद्देनजर इंटरनेट सेवाओं का सस्पेंड किया जा रहा है। साथ ही 3 जिलों में कर्फ्यू भी लगाई गई है।

3 जिलों में लगा कर्फ्यू

गौरतलब है कि प्रदर्शन की स्थिति देखते हुए आज राज्य सरकार ने तीन जिलों जिसमें इंफाल पूर्व और पश्चिम जिलों में लोगों पर घरों से बाहर निकलने से रोकने के लिए अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया है, जबकि थौबल जिले में बीएनएसएस की धारा 163 (2) के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है।

ये भी पढ़ें:

इस राज्य के बच्चों को अब पढ़ाया जाएगा मुंबई डब्बावाले की कहानी, शामिल होगा खास चैप्टर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।