1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. MCC नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 को लेकर एक जरूरी नोटिस जारी, पढ़ें यहां डिटेल

MCC नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 को लेकर एक जरूरी नोटिस जारी, पढ़ें यहां डिटेल

 Published : Jul 26, 2025 06:28 pm IST,  Updated : Jul 26, 2025 06:33 pm IST

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 के शेड्यूल में बदलाव किया है। उम्मीदवार नीचे खबर में संबंधित विवरण पढ़ सकते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PEXELS

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा स्नातक (नीट यूजी) 2025 काउंसलिंग राउंड 1 के शेड्यूल में संशोधन किया है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख आगे बढ़ा दी गई है। कमेटी ने उम्मीदवारों द्वारा दिए गए अनुरोध को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। इस संबंध में एक आधिकारिक नोटिस जारी किया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिस को चेक कर सकते हैं। 

संशोधित नीट यूजी काउंसलिंग शेड्यूल 2025 के अनुसार, राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख अब 31 जुलाई 2025 है। राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम अब 3 अगस्त को घोषित किया जाएगा। इससे पहले सीट आवंटन परिणाम की तारीख 31 जुलाई थी। नीचे बताए गए स्टेप्स या दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए उम्मीदवार संशोधित शेड्यूल के नोटिस को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

कैसे करें चेक 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर न्यूज एंड इवेंट्स सेक्शन में जाना होगा। 
  • इसके बाद Notice for extension of Schedule of Round 1 वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद आपके सामने नोटिस खुल जाएगा। 
  • अब उम्मीदवार नोटिस में दिए गए शेड्यूल को चेक करें और चाहें तो डाउनलोड कर एक प्रिंटआउट ले लें।

संशोधित शेड्यूल के लिए डायरेक्ट लिंक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।