1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. IBPS PO और SO 2025 भर्ती को लेकर जारी हुआ एक जरूरी नोटिस, पढ़ें डिटेल

IBPS PO और SO 2025 भर्ती को लेकर जारी हुआ एक जरूरी नोटिस, पढ़ें डिटेल

 Published : Jul 26, 2025 10:58 am IST,  Updated : Jul 26, 2025 11:00 am IST

आईबीपीएस पीओ और एसओ भर्ती को लेकर आधिकारिक वेबसाइट पर एक जरूरी नोटिस जारी किया गया है। नीचे खबर में उम्मीदवार संबंधित डिटेल पढ़ सकते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PEXELS

बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ) और स्पेशलिस्ट ऑफिसर (एसओ) भर्ती परीक्षा, 2025 के संबंध में एक बहुत जरूरी नोटिस जारी किया गया है। इन दोनों भर्ती परीक्षाओं के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 28 जुलाई है, लेकिन संस्थान ने सुझाव दिया है कि अभ्यर्थी सर्वर लोड संबंधी किसी भी समस्या से बचने के लिए अंतिम तिथि से पहले ही आवेदन कर दें और भुगतान कर दें। नोटिस को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार आधितकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर नोटिस को चेक कर सकते हैं। 

एक अलग नोटिस में, आईबीपीएस ने कहा कि पीओ और एसओ परीक्षा के उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद अपने फॉर्म में संशोधन करने के लिए दो दिन का समय मिलेगा। यह विंडो 31 जुलाई को खुलेगी और 1 अगस्त को बंद होगी।

"उम्मीदवार को 'आवेदन पत्र में संशोधन/सुधार करने के लिए संपादन विंडो' के दौरान केवल एक बार संशोधित/सुधारित आवेदन में सुधार करने और उसे पुनः जमा करने की अनुमति होगी, अर्थात यदि उम्मीदवार द्वारा संशोधित आवेदन में कोई गलती की जाती है, तो उसे अपडेट करने की अनुमति नहीं होगी। संशोधित आवेदन जमा करने से पहले, उम्मीदवारों को यह जांचना होगा कि उन्होंने फॉर्म के प्रत्येक भाग में सही विवरण भरा है।"

नोटिस के लिए डायरेक्ट लिंक

आईबीपीएस पीओ और एसओ 2025 के लिए आवेदन पत्र सुधार शुल्क सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए ₹200 है और यह वापस नहीं किया जाएगा। उम्मीदवार द्वारा आवेदन पत्र में संशोधन और जमा करने के बाद, आवेदन पत्र में की गई सभी प्रविष्टियां अंतिम मानी जाएंगी।

वैकेंसी

इस भर्ती अभियान के जरिए 6,000 से अधिक रिक्तियों (5208 प्रोबेशनरी ऑफिसर और 1007 स्पेशलिस्ट ऑफिसर रिक्तियों) को भरा जाएगा।

आवेदन शुल्क?

अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹175 और अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए ₹850 है।

चयन प्रक्रिया में एक प्रारंभिक परीक्षा, एक मुख्य परीक्षा और एक साक्षात्कार शामिल होगा। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत अधिसूचना देख सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।