1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. IIT कानपुर के अलावा इंजीनियरिंग के लिए यूपी में टॉप संस्थान कौन सा है? जान लें

IIT कानपुर के अलावा इंजीनियरिंग के लिए यूपी में टॉप संस्थान कौन सा है? जान लें

 Published : Mar 09, 2026 02:00 pm IST,  Updated : Mar 09, 2026 02:03 pm IST

उत्तर प्रदेश में इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए IIT कानपुर के अलावा बेस्ट कॉलेज कौन सा है? आइए इस खबर के जरिए जानते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PEXELS

अगर आप इंजीनियरिंग लाइन में अपने करियर को आगे ले जाने के इच्छुक हैं और उत्तर प्रदेश में बेहतरीन कॉलेज की तलाश में हैं तो ये खबर आपके बेहद काम आ सकती है। यूपी में बेस्ट इंजीनियरिंग कॉलेज की बात करें तो वह, IIT कानपुर है। NIRF रैंकिंग 2025 के अनुसार, IIT कानपुर देश में इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए रैंक 4 के साथ टॉप 5 में आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि IIT कानपुर के अलावा इंजीनियरिंग के लिए यूपी में टॉप संस्थान कौन सा है? अगर आप इस विवरण से अवगत नहीं हैं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के जरिए इससे अवगत होंगे। 

IIT कानपुर के अलावा इंजीनियरिंग के लिए यूपी में कौन सा है टॉप संस्थान?

इंजीनियरिंग की पढ़ाई के मामले में उत्तर प्रदेश में IIT कानपुर के अलावा बेस्ट कॉलेज भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (बनारस हिंदू विश्वविद्यालय) वाराणसी है। रैंकिंग के मामले में देश में यह संस्थान 10वें नंबर पर आता है यानी टॉप 10 में। 

उत्तर प्रदेश के टॉप 3 संस्थान 

  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कानपुर (IIT Kanpur)- रैंक 4
  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बनारस हिंदू विश्वविद्यालय) वाराणसी- रैंक 10 
  • अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी- रैंक 34

इंजीनियरिंग के लिए देश के टॉप 5 संस्थान 

  1. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मद्रास (Indian Institute of Technology Madras), रैंक- 1
  2. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी दिल्ली (Indian Institute of Technology Delhi), रैंक- 2
  3. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बॉम्बे (Indian Institute Of Technology Bombay), रैंक- 3
  4. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कानपुर (Indian Institute Of Technology Kanpur), रैंक- 4
  5. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी खड़गपुर (Indian Institute Of Technology Kharagpur), रैंक- 5

उक्त बताई गई संस्थानों की रैंकिंग NIRF रैंकिंग 2025 के अनुसार है। हालांकि, उक्त लिस्ट में बताए गए संस्थानों में एडमिशन पाना कोई आसान काम नहीं। लाखों छात्र इसेक लिए रात दिन मेहनत करते हैं, लेकिन चुनिंदा को ही इसमें सफलता मिल पाती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।