1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. APSC CCE प्रीलिम्स परीक्षा की आंसर-की जारी, इस तारीख तक करें ऑब्जेक्शन

APSC CCE प्रीलिम्स परीक्षा की आंसर-की जारी, इस तारीख तक करें ऑब्जेक्शन

 Edited By: Akash Mishra
 Published : Mar 19, 2024 01:24 pm IST,  Updated : Mar 19, 2024 01:24 pm IST

APSC CCE 2024: एपीएससी सीसीई प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार इधर ध्यान दें। असम लोक सेवा आयोग (एपीएससी) ने मंगलवार को संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा यानी एपीएससी प्रारंभिक 2023 की आंसर-की को जारी कर दिया है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

APSC CCE 2024 Answer key: एपीएससी सीसीई प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार इधर ध्यान दें। असम लोक सेवा आयोग (एपीएससी) ने मंगलवार को संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा यानी एपीएससी प्रारंभिक 2023 की आंसर-की को जारी कर दिया है।एपीएससी सीसीई प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार इधर ध्यान दें। असम लोक सेवा आयोग (एपीएससी) ने मंगलवार को संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा यानी एपीएससी प्रारंभिक 2023 की आंसर-की को जारी कर दिया है। उत्तर कुंजी को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है। जो कैंडिडेट्स एपीएससी सीसीई प्रारंभिक परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। 

साथ ही जिन उम्मीदवारों को अगर कोई ऑब्जेक्शन है तो वे आंसर-की के खिलाफ आपत्ति उठा सकते हैं। ध्यान रहे कि उम्मीदवार एपीएससी सीसीई प्रारंभिक परीक्षा की आंसर-की के खिलाफ 23 मार्च तक ऑब्जेक्शन रेज कर सकते हैं। 

कैसे करें चेक

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट apsc.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद सीसीई प्रीलिम्स 2023 के लिए जीएस पेपर 1 और पेपर 2 उत्तर कुंजी लिंक खोलें।
  • इसके बाद पीडीएफ डाउनलोड करें और आंसर-की को चेक करें।
  • इसके बाद यदि आप फीडबैक भेजना चाहते हैं तो आपत्ति टैब खोलें और ऑब्जेक्शन रेज करें।

 ऑब्जेक्शन रेज करने के लिए डायरेक्ट लिंक- a.apsc.nbapps.info/objection/public/home/login

आयोग संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा, 2023 के माध्यम से विभिन्न राज्य सरकार के विभागों में 235 रिक्तियों को भरेगा। चयन प्रक्रिया के अगले दो चरण मुख्य लिखित परीक्षा और साक्षात्कार (व्यक्तित्व परीक्षण) दौर हैं। मुख्य परीक्षा अस्थायी रूप से जून या जुलाई के लिए निर्धारित है; सटीक तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी।

ये भी पढ़ें- यूपी में MBBS की कितनी सीटे हैं?

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।