1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. BHU UG Admission 2023: बीएचयू ने पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी की, जानें कैसे करें चेक

BHU UG Admission 2023: बीएचयू ने पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी की, जानें कैसे करें चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 07, 2023 01:28 pm IST,  Updated : Aug 07, 2023 01:30 pm IST

BHU UG Admission 2023: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) की तरफ से राउंड 1 अलॉटमेंट लिस्ट आज यानी 7 अगस्त को जारी कर दी गई है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोट Image Source : FILE

BHU UG Admission 2023: बीएचयू यूजी एडमिशन के लिए अलॉटमेंट लिस्ट का इंतजार कर रहे कैंडिडेट्स के लिए एक जरूरी खबर है। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) की तरफ से राउंड 1 अलॉटमेंट लिस्ट आज यानी 7 अगस्त को जारी कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने बीएचयू यूजी प्रवेश 2023 के लिए आवदेन किया है, वे सभी उम्मीदवार सीट अलॉटमेंट परिणाम आधिकरिक वेबसाइट bhonline.in पर जाकर देख सकते हैं। राउंड 1 सीट अलॉटमेंट प्रोसेस में  जिन उम्मीदवारों को सीटें अलॉट की गई हैं, वे आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं और कल 8 अगस्त को शाम 5:59 बजे तक अपने प्रवेश की पुष्टि कर सकते हैं।

विश्वविद्यालय ने उम्मीदवारों को उनके द्वारा चुने गए वरीयता क्रम और मेरिट लिस्ट के आधार पर सीटें आवंटित की हैं। बीएचयू ने ट्वीट किया, "विभिन्न स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए पहली लिस्ट जारी कर दी गई है। मेन कैंपस, भुगतान सीटों और संबद्ध कॉलेजों की लिस्ट bhonline.in पर प्रदर्शित की गई है। पहली लिस्ट के तहत शुल्क की अंतिम तिथि 8 अगस्त, 2023 है।"

कैसे करें चेक 

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स बीएचयू की आधिकारिक वेबसाइट bhonline.in पर जाएं। 
  • इसके बाद होमपेज पर, 'बीएचयू यूजी राउंड 1 अलॉटमेंट लिस्ट' लिंक पर क्लिक करें। 
  • फिर अपने क्रेडेंशियल, एक्सेस कोड और लॉगिन दर्ज करें।
  • इसके बाद बीएचयू यूजी राउंड 1 आवंटन परिणाम पीडीएफ स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। 
  • फिर आखिरी में पीडीएफ डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट लें।

ये भी पढ़ें: दुनिया का इकलौता देश, जिसकी एक नहीं बल्कि तीन राजधानी हैं

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।