1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. Bihar Board 10th Result 2024: अगर वेबसाइट हो जाए क्रैश या बिजी! तो बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट को ऐसे सेकेंडों में करें चेक

Bihar Board 10th Result 2024: अगर वेबसाइट हो जाए क्रैश या बिजी! तो बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट को ऐसे सेकेंडों में करें चेक

 Published : Mar 31, 2024 11:17 am IST,  Updated : Mar 31, 2024 11:19 am IST

Bihar Board 10th Result 2024: बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा में जो छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे उनका इंतजार अब कुछ ही देर में खत्म हो जाएगा। बिहार स्कूल एग्जमिनेशन बोर्ड की तरफ से आज 10वीं के परिणाम को जारी कर दिया जाएगा।

आज जारी होंगे बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम - India TV Hindi
आज जारी होंगे बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम Image Source : FILE

Bihar Board 10th Result 2024: बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है। जो छात्र-छात्राएं बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे उनका इंतजार आज खत्म हो जाएगा। बिहार स्कूल एग्जमिनेशन बोर्ड आज यानी 31 मार्च को 10वीं के परिणाम घोषित कर देगा। बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम को दोपहर 01.30 बजे जारी किया जाएगा। ऐसे में अगर वेबसाइट पर परिणाम देखने में कोई दिक्कत आती है या वेबसाइट क्रैश हो जाए तो घबराएं नहीं आप घर बैठे ही अपने परिणाम को SMS के जरिए चेक कर सकते हैं। 

प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए परिणाम होगा घोषित 

जानकारी दे दें कि बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम को बीएसईबी के अध्यक्ष आज दोपहर 01.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किया जाएगा। साथ ही बोर्ड, रिजल्ट के अलावा टॉपर्स, पास प्रतिशत, जेंडर वाइज पास प्रतिशत आदि जानकारी भी जारी करेगा। 

SMS के जरिए कैसे करें चेक 

अगर वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक आने की वजह से वो क्रैश या बिजी हो जाती है तो आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं। 

  • एसएमएस के माध्यम से रिजल्ट पाने के लिए सबसे पहले BIHAR10 space>ROLLNUMBER टाइप करें।
  • अब मैसेज टाइप करने के बाद इसे 56263 पर भेज दें।
  • कुछ ही सेकंड्स में रिजल्ट आपके फोन पर एसएमएस के जरिए प्राप्त हो जाएगा।

कौन सी वेबसाइट्स पर चेक कर सकेंगे परिणाम 

बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम को निम्न वेबसाइट पर चेक व डाउनलोड किया जा सकता है। 

  • biharboardonline.bihar.gov.in
  • bsebmatric.org
  • secondary.biharboardonline.com
  • onlinebseb.in.result-php.co/matric
  • results.biharboardonline.com

वेबसाइट पर कैसे करें चेक 

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स  आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार 'बिहार बोर्ड कक्षा 10 परिणाम' पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपना रोल कोड, रोल नंबर दर्ज करें और व्यू दबाएं
  • इतना करते ही बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम आपके सामने खुल जाएगा। 
  • इसके बाद भविष्य के संदर्भ के लिए बीएसईबी कक्षा 10वीं परिणाम डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में अपने परिणाम का एक प्रिंट आउट ले लें। 

ये भी पढ़ें- UP में किस जिले से यमुना नदी की होती है एंट्री, जानें 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।