1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. बिहार बोर्ड क्लास 10 कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट एक्सटेंड, अब इस तारीख तक करें अप्लाई

बिहार बोर्ड क्लास 10 कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट एक्सटेंड, अब इस तारीख तक करें अप्लाई

 Edited By: Akash Mishra
 Published : Apr 08, 2026 04:58 pm IST,  Updated : Apr 08, 2026 04:58 pm IST

बिहार बोर्ड क्लास 10 कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि इसके लिए अब आखिरी तारीख क्या है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PTI (FILE)

बिहार बोर्ड क्लास 10 की स्पेशल और कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक बढ़िया खबर है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने कक्षा 10 की विशेष और कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। संबंधित छात्र अब बिहार बोर्ड कक्षा 10 की विशेष और कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए 10 अप्रैल तक आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। 

कितना देना होगा शुल्क?

बिहार बोर्ड कक्षा 10 की विशेष और कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का फॉर्म भरने के लिए, सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 950 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जो लागू शुल्कों को मिलाकर 1,010 रुपये तक हो सकता है। आरक्षित श्रेणी के छात्रों (SC, ST, EBC) के लिए आवेदन शुल्क 835 रुपये है, जो अतिरिक्त शुल्कों के साथ बढ़कर 895 रुपये तक हो सकता है।

जो छात्र गृह विज्ञान, संगीत, नृत्य और ललित कला जैसे प्रैक्टिकल विषय चुनते हैं, उन्हें प्रैक्टिकल परीक्षा शुल्क के रूप में 30 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। छात्रों को सुधार परीक्षा के लिए या किसी एक विषय (अंग्रेजी) की परीक्षा में बैठने के लिए अनुमति शुल्क के रूप में 200 रुपये अतिरिक्त देने होंगे।

पहले 7 अप्रैल थी लास्ट डेट

बता दें कि इससे पहले, बिहार बोर्ड कक्षा 10 की विशेष और कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन विंडो 1 अप्रैल से 7 अप्रैल तक खुली थी, लेकिन अब इसे बढ़ा दिया गया है। बोर्ड ने कहा कि बिहार बोर्ड मैट्रिक विशेष परीक्षा 2026 और मैट्रिक कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 अलग-अलग आयोजित की जाएंगी। शैक्षणिक सत्र 2023–24, 2024–25 और 2025–26 के लिए पंजीकृत छात्र अपने स्कूल के प्रधानाचार्यों के माध्यम से आधिकारिक वेबसाइटों पर आवेदन कर सकते हैं।

BSEB के बयान में कहा गया है, "जो छात्र बिहार बोर्ड कक्षा 10 की विशेष और कंपार्टमेंट परीक्षा का आवेदन फॉर्म भरने या फीस जमा करने में किसी भी समस्या का सामना कर रहे हैं, वे हेल्पलाइन नंबर 9430429722, 0612-2232239 पर संपर्क कर सकते हैं, या bseb@antiersolutions.com पर ईमेल कर सकते हैं।"

ये भी पढ़ें- 

असिस्टेंट लाइनमैन के पदों पर बंपर भर्ती, कितनी है वैकेंसी और कब से शुरू होंगे आवेदन? पढ़ लें डिटेल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।