1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. आज से शुरू हो रही बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा की परीक्षा, स्टूडेंट्स इन बातों का रखें खास ध्यान

आज से शुरू हो रही बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा की परीक्षा, स्टूडेंट्स इन बातों का रखें खास ध्यान

 Edited By: Akash Mishra
 Published : Feb 02, 2026 06:15 am IST,  Updated : Feb 02, 2026 06:15 am IST

बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा की परीक्षा आज से शुरू हो रही है। इस परीक्षा का आयोजन 13 फरवरी तक चलेगा।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PTI (FILE)

आज यानी 2 फरवरी से बिहार बोर्ड क्लास 12 की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं, जो 13 फरवरी तक चलेंगी। 12वीं कक्षा की परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा। इसमें पहले पाली सुबह 9.30 से शुरू होगी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू होगी। पहली पाली की परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स के लिए परीक्षा केंद्र में प्रवेश एग्जाम शुरू होने से एक घंटा पहले यानी सुबह 8.30 बजे स्टार्ट हो जाएगा। ऐसे ही दूसरी पाली की परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स के लिए परीक्षा केंद्र में प्रवेश दोपहर 1 बजे स्टार्ट हो जाएगा। ऐसे में इस परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स कुछ जरूरी बातों का खास खयाल रखें, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में पढ़ सकते हैं। 

  • स्टूडेंट्स परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंच जाएं। परीक्षा केंद्र का गेट एग्जाम शुरू होने से आधे घंटे पहले बंद कर दिया जाएगा। लेट आए स्टूडेंट्स को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। 
  • पहली शिफ्ट की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सुबह 9 बजे तक और दूसरी शिफ्ट में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स को दोपहर 1.30 बजे तक एंट्री मिलेगी। 
  • अगर कोई छात्र परीक्षा केन्द्र पर निर्धारित समय के बाद पहुंचता है और फिर जबरदस्ती एवं अवैध रूप से परीक्षा परिसर में प्रवेश करता करता हुआ पाया जाता है तो इसे क्रिमिनल ट्रेसपास मानते हुए संबंधित परीक्षार्थी को 02 वर्ष के लिए परीक्षा से निष्कासित किया जाएगा। इसके अलावा संबंधित परीक्षार्थी के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की जाएगी।
  • छात्र अपने साथ एडमिट कार्ड को अवश्य लेकर जाएं। बिना प्रवेश पत्र के भी एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी। 
  • छात्र अपने साथ परीक्षा हॉल में कोई भी इलेक्ट्रॉनिक आइटम, कैलकुलेटर, मोबाईल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन जैसे गैजेट्स को न ले जाएं। ये सभी आइटम्स परीक्षा हॉल में बैन हैं।

हर जिले में 4 मॉडल परीक्षा केंद्र

परीक्षा को आदर्श रूप देने के लिए हर जिले में 4 मॉडल परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस प्रकार राज्य के 38 जिलों में कुल 152 मॉडल परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 

13,17,846 परीक्षार्थी होंगे शामिल

इस परीक्षा में कुल 13,17,846 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसमें 6,75,844 छात्राएं और 642002 छात्र शामिल हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।