1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. बिहार बोर्ड 12वीं कक्षी की परीक्षा: एग्जाम हॉल में किन आइटम्स को नहीं ले जा सकते? देख लें बैन लिस्ट

बिहार बोर्ड 12वीं कक्षी की परीक्षा: एग्जाम हॉल में किन आइटम्स को नहीं ले जा सकते? देख लें बैन लिस्ट

 Published : Feb 01, 2026 06:13 pm IST,  Updated : Feb 01, 2026 06:13 pm IST

बिहार बोर्ड 12वीं कक्षी की परीक्षा कल से शुरू हो जाएगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि परीक्षा हॉल में स्टूडेंट्स किन आइटम्स को नहीं ले जा सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PTI

कल यानी 2 फरवरी 2026 से बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा की परीक्षा शुरू होने जा रही है। परीक्षा का आयोजन 13 फरवरी 2026 तक चलेगा। परीक्षा को दो शिफ्टों में आयोजित किया जाएगा। इसमें पहली शिफ्ट की परीक्षा का आयोजन सुबह 9.30 बजे से शुरू होगा। वहीं, दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू होगी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि परीक्षा हॉल में किन आइटम्स को ले नहीं ले जा सकते या दूसरी तरह से कहें तो क्या-क्या आइटम्स बैन हैं। अगर आप इस विवरण से अवगत नहीं हैं तो कोई बात नहीं, आइए आज इस खबर के जरिए इसको जानते हैं। 

एग्जाम हॉल में किन आइटम्स को नहीं ले जा सकते?

मिली जानकारी के अनुसार, परीक्षा केन्द्र में कैलकुलेटर, मोबाईल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आदि लाना / प्रयोग करना वर्जित है। बता दें कि केन्द्राधीक्षक को छोड़कर परीक्षा कक्ष में कोई भी परीक्षार्थी तथा अन्य पदाधिकारी / कर्मी को मोबाइल फोन लेकर जाने की परमिशन नहीं है।

एग्जाम हॉल में एंट्री का समय

छात्रों को परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले तक एग्जाम सेंटर में प्रवेश मिलेगा। पहली शिफ्ट की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सुबह 9 बजे तक और दूसरी शिफ्ट में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स को दोपहर 1.30 बजे तक एंट्री मिलेगा। परीक्षा केंद्र पर एग्जाम शुरू होने से एक घंटे पहले प्रवेश शुरू हो जाएगा। हम कह सकते हैं कि पहली शिफ्ट के लिए प्रवेश सुबह 8.30 बजे शुरू हो जाएगा। वहीं, दूसरी शिफ्ट के लिए प्रवेश दोपहर एक बजे से शुरू हो जाएगा। 

लेट होने के बाद जबरदस्ती घुसते पाये जाने पर स्टूडेंट्स को भुगतने होंगे गंभीर परिणाम

बिहार बोर्ड द्वारा जारी की सूचना के अनुसार, यदि कोई स्टूडेंट परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय के बाद पहुंचता है और फिर जबरदस्ती एवं अवैध रूप से परीक्षा परिसर में प्रवेश करता करता हुआ पाया जाता है तो इसे क्रिमिनल ट्रेसपास मानते हुए संबंधित परीक्षार्थी को 02 वर्ष के लिए परीक्षा से निष्कासित किया जाएगा। इसके अलावा संबंधित परीक्षार्थी के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की जाएगी।

ये भी पढ़ें- क्या है 'ऑरेंज इकोनॉमी' जिसका बजट में हुआ जिक्र? लाखों रोजगार पैदा होने का अनुमान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।