Tuesday, February 17, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. Bihar board exam date 2024: बिहार बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के एग्जाम के लिए जारी किए कैलेंडर

Bihar board exam date 2024: बिहार बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के एग्जाम के लिए जारी किए कैलेंडर

Written By: Shailendra Tiwari @@Shailendra_jour Published : Dec 04, 2023 03:41 pm IST, Updated : Dec 04, 2023 05:36 pm IST

Bihar board exam date 2024: बिहार बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के एग्जाम के लिए कैलेंडर जारी कर दिए हैं। कैलेंडर के मुताबिक, बीएसईबी कक्षा 10वीं और 12वीं की डेट शीट जारी कर दी है।

बिहार बोर्ड ने 10वीं और...- India TV Hindi
Image Source : PTI बिहार बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के एग्जाम के लिए जारी किए कैलेंडर

बिहार बोर्ड ने क्लास 10वीं और 12वीं के साल 2024 की परीक्षा के लिए एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिए हैं। बीएसईबी 10वीं डेट शीट 2024 के अनुसार, परीक्षाएं 15 फरवरी 2024 से 23 फरवरी 2023 तक आयोजित की जाएंगी। वहीं, बीएसईबी इंटरमीडिएट टाइम टेबल 2024 के अनुसार, परीक्षाएं 1 फरवरी, 2024 से 12 फरवरी, 2024 तक आयोजित होने वाली हैं। साथ ही, कक्षा 10 की प्रैक्टिकल एग्जाम 2024 और इंटरनल असेसमेंट 18 जनवरी 2024 से 20 जनवरी 2024 तक आयोजित की जाएगी। जबकि इंटरमीडिएट प्रैक्टिकल परीक्षाएं 10 जनवरी, 2024 से शुरू होने वाली हैं। इसके लिए बोर्ड ने प्रेस रिलीज जारी किया है।

कब जारी होगा एडमिट कार्ड?

प्रेस रिलीज में आगे कहा गया कि बिहार बोर्ड 8 जनवरी, 2024 को बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए बीएसईबी 10वीं एडमिट कार्ड जारी करेगा, जो 15 जनवरी, 2024 तक डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध रहेगा। स्कूलों को वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा और इसे छात्रों के बीच वितरित करना होगा। वहीं, बीएसईबी 12वीं के लिए एडमिट कार्ड 21 जनवरी को जारी करेगी, जो 31 जनवरी तक डाउनलोड किया जा सकता है। छात्रों को ये एडमिट कार्ड स्कूलों के जरिए दिए जाएंगे।

कब होंगे एग्जाम?

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2024 दो पालियों में आयोजित की जाएगी - पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक। बोर्ड ने कहा कि वह अगले साल मार्च-अप्रैल के महीनों में बीएसईबी 10वीं परिणाम 2024 की घोषणा करेगा। कक्षा 10 की कंपार्टमेंट परीक्षा अप्रैल या मई में आयोजित की जाएगी जबकि कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम मई-जून में घोषित किया जाएगा। वहीं,  बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2024 दो बैठकों में आयोजित की जाएंगी - पहली बैठक सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी बैठक दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक।

साथ ही आधिकारिक समय सारिणी के अनुसार, बीएसईबी मार्च-अप्रैल में बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2024 घोषित करेगा। कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन पत्र भरने की अंतिम तारीख भी मार्च-अप्रैल 2024 है। प्रैक्टिकल और सैद्धांतिक कंपार्टमेंट परीक्षा अप्रैल या मई के महीने में आयोजित की जाएगी।

Click here for the Class 10th,12th Notice

ये भी पढ़ें:

इस राज्य के कई जिलों में सभी स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक संस्थान और बैंक आदि अचानक किए गए बंद, जानिए क्या है कारण

Latest Education News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement