1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. इस राज्य की सरकार ने छात्रों के लिए लिया बड़ा फैसला, अब स्टूडेंट्स को देगी डबल स्कॉलरशिप

इस राज्य की सरकार ने छात्रों के लिए लिया बड़ा फैसला, अब स्टूडेंट्स को देगी डबल स्कॉलरशिप

 Reported By: Nitish Chandra, Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 03, 2025 06:09 pm IST,  Updated : Oct 03, 2025 08:24 pm IST

सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों के लिए बिहार सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है जिससे उन्हें मदद मिलने वाली है। अब सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को डबर स्कॉलरशिप दी जाएगी। आइए फिर आपको बताते हैं कि किस क्लास के बच्चों को कितना मिलेगा।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PEXELS

बिहार में अभी अगले महीने विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसके लिए अलग-अलग पार्टियां पूरी तैयारी में लगी हुई हैं और उन्हीं सब के बीच में नीतीश सरकार ने सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के लिए एक बड़ा एलान कर दिया है। अब सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को पहले के मुताबिक ज्यादा छात्रवृत्ति दी जाएगी। पहले की तुलना में अब बिहार सरकार बच्चों को दोगुना छात्रवृत्ति देने वाली है। आइए फिर आपको बताते हैं कि किस क्लास में पढ़ने वाले बच्चे को पहले कितना स्कॉलरशिप मिलता था और अब उन्हें कितना मिलने वाला है।

छात्रों को मिलेगा दोगुना स्कॉलरशिप

बिहार के सभी प्राथमिक मध्य और माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा एक से 10वीं में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन में सहयोग के लिए मुख्यमंत्री बालक बालिका छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत मिलने वाली स्कॉलरशिप को बढ़ा दिया गया है। आपको बता दें कि पहली से चौथी तक के छात्रों को पहले 600 रुपए दिए जाते थे और अब उसे बढ़ाकर 1200 कर दिया गया है। वहीं पांचवी से छठी कक्षा के छात्रों को 1200 रुपए दिए जाते थे और अब वो भी डबल कर दिया गया है तो उन्हें 2400 रुपए मिलेंगे। अब रही बात सातवीं कक्षा से लेकर 10वीं कक्षा के छात्रों की तो बता दें कि पहले उन्हें 1800 रुपए छात्रवृत्ति के तौर पर दिए जाते थे और अब सरकार की इस घोषणा के बाद उन्हें 3600 रुपए दिए जाएंगे।

अब छात्रों को बिहार सरकार देगी डबल स्कॉलरशिप
Image Source : REPORTER INPUTअब छात्रों को बिहार सरकार देगी डबल स्कॉलरशिप

एक और बड़ा ऐलान

बिहार सरकार ने एक और फैसला किया है। राज्य में पूर्व से संचालित महादलित, दलित एवं अल्पसंख्यक अतिपिछड़ा वर्ग अक्षर आंचल योजना के तहत कार्यरत शिक्षा सेवक / शिक्षा सेवक (तालीमी मरकज) को वर्त्तमान में प्रतिवर्ष शिक्षण सामग्री मद में दी जा रही राशि 3405/- (तीन हजार चार सौ पाँच रु०) को बढ़ाकर 12000/- (बारह हजार रु०) (एक हजार प्रति माह की दर से) प्रति केन्द्र करने एवं डिजिटल गतिविधियों के सम्पादन हेतु स्मार्ट फोन खरीदने के लिए प्रत्येक शिक्षा सेवक/शिक्षा सेवक (तालीमी मरकज) को सहायता राशि एक मुश्त 10000/- (दस हजार रु०) की राशि दी जाएगी। सरकार की घोषणा से 20000 शिक्षा सेवक तथा 10000 शिक्षा सेवक (तालीमी मरकज) को फायदा मिला।

 

महिलाओं के लिए सरकार ने किया था ये एलान

आपको बता दें कि इस घोषणा से पहले नीतीश सरकार ने बिहार की महिलाओं के लिए 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' लागू किया था। इस योजना के तहत महिलाओं को खुद का रोजगार शुरू करने के ल‍िए ब‍िहार सरकार की ओर से आर्थ‍िक मदद की जा रही है। इस योजना के तहत पहली क‍िस्‍त के रूप में 10000 रुपये द‍िए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें-

UCEED 2026 के लिए आवेदन शुरू, अप्लाई करने के लिए ये रहा डायरेक्ट लिंक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।