1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2023 की नई तारीखें घोषित, जानें कब से हैं एग्जाम

बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2023 की नई तारीखें घोषित, जानें कब से हैं एग्जाम

 Published : Jul 13, 2024 04:17 pm IST,  Updated : Jul 13, 2024 04:17 pm IST

जो उम्मीदवारों बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2023 में उपस्थित होंगे उन सभी के लिए एक शानदार खबर है। सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल की तरफ से बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2023 की रिवाइज्ड डेट्स जारी कर दिए गए हैं।

बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2023 के लिए नई तारीखें घोषित- India TV Hindi
बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2023 के लिए नई तारीखें घोषित Image Source : PEXELS

CSBC बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2023 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक खास खबर है। सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल ने CSBC बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2023 की संशोधित तिथियों की घोषणा कर दी है। रिवाइज्ड डेट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो कैंडिडेट्स इस भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे वे सभी CSBC की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर  जाकर संशोधित तारीखों को चेक कर सकते हैं। 

कब होगा एग्जाम 

जारी किए गए आधिकारिक नोटिस के अनुसार, लिखित परीक्षा 7, 11, 18, 21, 25 और 28 अगस्त, 2024 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक एक ही पाली में आयोजित की जाएगी। सभी उपस्थित उम्मीदवारों को सभी दिनों में सुबह 9.30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा। परीक्षा राज्य भर के 38 जिलों में आयोजित की जाएगी और संगठन में 21391 पदों को भरा जाएगा।

कब जारी होगा एडमिट कार्ड 

इस भर्ती के लिए एडमिट कार्ड 15 जुलाई, 2024 को जारी किया जाएगा। हॉल टिकट डाउनलोड करने का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल (पंजीकरण आईडी/मोबाइल नंबर) तैयार रखें क्योंकि दस्तावेज़ डाउनलोड करने के लिए इस जानकारी की आवश्यकता होगी।

इससे पहले, परीक्षा 1, 7 और 15 अक्टूबर, 2023 को निर्धारित और आयोजित की गई थी, जिसे बाद में रद्द कर दिया गया था। रद्दीकरण के बारे में, सीबीएसई ने कहा कि 1 अक्टूबर को आयोजित दोनों पालियों के दौरान, बड़ी संख्या में उम्मीदवार नकल करते पाए गए, जिसके बाद उस दिन आयोजित दोनों पालियों को रद्द कर दिया गया। इसके अलावा, 7 और 15 अक्टूबर को होने वाली परीक्षाएं अगली सूचना तक स्थगित कर दी गई हैं। बिहार के विभिन्न जिलों से कम से कम 100 धोखेबाज और सॉल्वर गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। 

ये भी पढ़ें- भारत में सबसे ज्यादा बारिश कहां होती है? 

DM की एक महीने की सैलरी कितनी होती है?
 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।