1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. BPSC एग्जाम कैलेंडर 2026 जारी, जानें यहां कब कौन सा एग्जाम

BPSC एग्जाम कैलेंडर 2026 जारी, जानें यहां कब कौन सा एग्जाम

 Published : Feb 03, 2026 12:29 pm IST,  Updated : Feb 03, 2026 12:39 pm IST

बिहार लोक सेवा आयोग ने वर्ष 2026 में होने वाली कई बड़ी परीक्षाओं के शेड्यूल (टेंटेटिव) को जारी किया है। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि किस दिन कौन सी परीक्षा होगी।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PEXELS

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर अपना एग्जाम कैलेंडर 2026 जारी कर दिया है। जारी किए गए शेड्यूल में 2026 में होने वाली कई भर्ती परीक्षाओं और प्रक्रियाओं की संभावित तारीखें दी गई हैं। इच्छुक उम्मीदवार विभिन्न परीक्षाओं के वार्षिक कार्यक्रम (BPSC Exam Calendar 26)  को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। 

कमीशन की ओर से जारी किए गए कैलेंडर में इंटीग्रेटेड कंबाइंड कॉम्पिटिटिव एग्जाम्स (CCE) जिसमें 71वें (मेन) और 72वीं प्रारंभिक परीक्षा, APO, ऑडिटर, स्टेनोग्राफर, असिस्टेंट टाउन प्लानिंग सुपरवाइजर, रिसर्च ऑफिसर समेत अन्य भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल शामिल हैं।  

एग्जाम शेड्यूल 

  • इंटीग्रेटेड CCE 70th- इंटरव्यू- जनवरी 2026
  • इंटीग्रेटेड CCE 71st: अप्रैल 2026 (मुख्य परीक्षा)
  • जिला सांख्यिकी अधिकारी/सहायक निदेशक: जनवरी 2026 (मेन परीक्षा) 
  • लोवर डिविजनल क्लर्क :  जनवरी 2026 (टाइपिंग टेस्ट)
  • उद्योग विभाग के अंतर्गत प्रोजेक्ट मैनेजर:  30 मई 2026 (प्रीलिम एग्जाम)
  • ऑडिटर (पंचायती राज विभाग): 5 जुलाई 2026 (प्रीलिम्स)
  • रिसर्च ऑफिसर- 15 जुलाई 2026 (प्रीलिम्स)
  • 33rd Judicial- 30 मई 2026 (प्रीलिम्स)
  • असिस्टेंट प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर (APO)- 15 जुलाई 2026 (प्रीलिम्स)
  • Integrated CCE 72nd- प्रीलिम एग्जाम- 26 जुलाई 2026 (प्रीलिम्स)
  • स्पेशल टीचर- जनवरी 2026 
  • असिस्टेंट एजुकेशन डेवलपमेंट ऑफिसर (AEDO)- अप्रैल 2026
  • असिस्टेंट टाउन प्लानर- 9 मई 2026
  • सहायक सार्वजनिक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन अधिकारी- 23 अप्रैल 2026

कैसे करें चेक

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारकि वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर 'एग्जाम कैलेंडर' वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों के सामने एग्जाम कैलेंडर खुल जाएगा। 
  • अब कैंडिडेट्स एग्जाम कैलेंडर को चेक करें और डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार चाहें तो को एक प्रिंटआउट ले लें।

एग्जाम कैलेंडर देखने के लिए सीधा लिंक

बता दें कि BPSC एग्जाम कैलेंडर 2026 में दी गई तारीखें संभावित हैं और ऑफिशियल नोटिफिकेशन के साथ बदल सकती हैं। उम्मीदवारों को एग्जाम की तारीखों और एडमिट कार्ड जारी होने की पुष्टि के लिए रेगुलर रूप से ऑफिशियल BPSC वेबसाइट, bpsc.bihar.gov.in पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।

ये भी पढ़ें- CBSE Board क्लास 10 और 12 के एडमिट कार्ड जारी, जानें कहां और कैसे करें डाउनलोड

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।