1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. कहीं आपका भी BPSSC सब इंस्पेक्टर भर्ती का आवेदन खारिज तो नहीं हुआ, देखें यहां लिस्ट

कहीं आपका भी BPSSC सब इंस्पेक्टर भर्ती का आवेदन खारिज तो नहीं हुआ, देखें यहां लिस्ट

 Published : Apr 29, 2025 09:20 pm IST,  Updated : Apr 29, 2025 09:23 pm IST

बीपीएसएससी ने सब इंपेक्टर भर्ती (मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग) के लिए अप्लाई करने वाले उन उम्मीदवारों की सूची जारी की है, जिनके आवेदन को खारिज कर दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग ने BPSSC सब इंपेक्टर भर्ती(मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग) के लिए जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया था उन सभी के लिए एक जरूरी खबर है। बिहार पुलिस सबऑर्डिनेट सर्विस कमीशन ने उन अभ्यर्थियों की लिस्ट जारी की है जिनके आवेदन फॉर्म को खारिज कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इसके लिए आवेदन किया है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सूची को चेक कर सकते हैं। सूची को चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

कैसे करें चेक 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इतना करते ही आपके सामने एक लिस्ट खुल जाएगी 
  • अब उम्मीदवार लिस्ट को चेक करें। 
  • आखिरी में चाहें तो एक प्रिंटआउट भी ले सकते हैं। 

बता दें कि इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 18 मई (रविवार के दिन) को किया जाएगा। परीक्षा को सुबह 10 बजे से लेकर 12 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक व डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा दिवस के दिन उम्मीदवार अपने साथ एडमिट कार्ड के अलावा, आईडी प्रूफ भी लेकर जाएं।

इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा दो चरणों में होगी- प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा। लिखित परीक्षा के सभी पत्र बहुविकल्पीय प्रश्नों पर बेस्ड होंगे।

लिस्ट को चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।