बिहार बोर्ड क्लास 12 की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। BSEB के सूत्रों ने इंडिया टीवी डिजिटल को बताया कि बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड आनी BSEB की ओर से 21 से 24 मार्च के बीच क्लास 12 एग्जाम रिजल्ट और 28 मार्च 2026 तक क्लास 10 का रिजल्ट घोषित किया जा सकता है। एक बार रिजल्ट घोषित होने के बाद उम्मीदावर आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे। हालांकि परिणाम को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। एग्जाम रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट - biharboardonline.bihar.gov.in, results.biharboardonline.com, secondary.biharboardonline.com पर देख सकेंगे।
जारी होने पर स्टूडेंट्स नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे।
बता दें कि बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट क्लास 12 की परीक्षा 2 फरवरी से 13 फरवरी तक हुई थी, जबकि मैट्रिक यानी क्लास 10 की परीक्षा 17 से 25 फरवरी 2026 तक हुई थी। किसी भी नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।
ये भी पढ़ें-
आर एन रवि ने पश्चिम बंगाल के 22वें राज्यपाल के तौर पर ली शपथ, पुलिस और CBI में भी कर चुके हैं काम
संपादक की पसंद