1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. Budget 2025: निर्मला सीतारमण का बड़ा ऐलान, लेदर उद्योग स्कीम में 22 लाख नई नौकरी का लक्ष्य

Budget 2025: निर्मला सीतारमण का बड़ा ऐलान, लेदर उद्योग स्कीम में 22 लाख नई नौकरी का लक्ष्य

 Published : Feb 01, 2025 11:56 am IST,  Updated : Feb 01, 2025 12:07 pm IST

Budget 2025: देश की फाइनेंस मिनिस्टर आज यानी 1 फरवरी को बजट पेश कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने घोषणा की कि लेदर उद्योग स्कीम में 22 लाख नई नौकरी का लक्ष्य रखा गया है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण- India TV Hindi
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण Image Source : PTI

Budget 2025: देश की फाइनेंस मिनिस्टर आज यानी 1 फरवरी को बजट पेश कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने घोषणा की कि लेदर उद्योग स्कीम में 22 लाख नई नौकरी का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए सरकार मदद मुहैया कराएगी। साथ ही इस दौरान उन्होंने कहा कि AI सेंटर को बढ़ावा देने के लिए 500 करोड़ आवंटित किए गए हैं। 2016 के बाद शुरू हुई आईआईटी में सीटों का इजाफा किया जाएगा, ताकि हजारों छात्रों को सुविधाएं मिले। वहीं पटना आईआईटी में अवसंरचना का विस्तार किया जाएगा, जिसके तहत हॉस्टल की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

मेडिकल कॉलेजों में 75000 नई मेडिकल सीटों का होगा सृजन

उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेजों में 5 साल के दौरान 75000 नई मेडिकल सीटों का सृजन किया जाएगा। इसके अलावा भारतीय भाषा पुस्तक स्कीम की शुरुआत की जाएगी, जिसका मकसद डिजिटल माध्यम से छात्रो को अपनी भाषा में किताबों को समझने में मदद करना है। 

फूड डिलीवरी वालों को दिया जाएगा बीमा कवर का लाभ

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि 2025 में किफायती आवास की अतिरिक्त 40,000 इकाइयां पूरी की जाएंगी। बिहार में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट की सुविधा दी जाएगी। ये पटना और बिहटा के अलावा होंगे। युवाओं के मन में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए अगले 5 वर्षों में 50,000 अटल टिंकरिंग लैब स्थापित की जाएंगी। वित्त मंत्री सीतारमण ने वैश्विक विशेषज्ञता के साथ कौशल के लिए 5 राष्ट्रीय केंद्र स्थापित किए जाएंगे। वित्त मंत्री ने बताया कि अब फूड डिलीवरी करने वाले लोगों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। साथ ही उनको सरकार की ओर से बीमा कवर का लाभ भी दिया जाएगा।

भारत को टॉयज का ग्लोबल हब बनाएंगे

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत को टॉयज का ग्लोबल हब बनाएंगे। इसके लिए योजना शुरू की जाएगी। इकोसिस्टम के विकास पर जोर होगा जिससे हाई क्वालिटी पर्यावरण अनूकूल खिलौने बनेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।