CA January 2025 Exams: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने आज यानी 11 जनवरी से चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) इंटरमीडिएट परीक्षाएं शुरू कर दी हैं। CA फाउंडेशन परीक्षाएं कल यानी 12 जनवरी 2025 से शुरू होने वाली हैं। ऐसे में जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होंगे और उन्होंने अभी तक अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किए हैं, वे सभी ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.org के माध्यम से प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा कार्यक्रम
बता दें कि इंटरमीडिएट परीक्षाएं ग्रुप I के लिए 11, 13 और 15 जनवरी को निर्धारित है, जबकि ग्रुप II की परीक्षाएं 17, 19 और 21 जनवरी को होंगी। फाउंडेशन परीक्षाएं 12, 16, 18 और 20 जनवरी को आयोजित की जाएंगी। पहले फाउंडेशन परीक्षा 12, 14, 16 और 18 जनवरी को होनी थी, लेकिन मकर संक्रांति, बिहू और पोंगल जैसे त्यौहारों के कारण 14 जनवरी की परीक्षा को 16 जनवरी को पुनर्निर्धारित किया गया है।
सभी इंटरमीडिएट पेपर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। फाउंडेशन परीक्षाएं पेपर 1 और 2 के लिए समान समय, जबकि पेपर 3 और 4 दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। छात्रों को फाउंडेशन कोर्स के पेपर 3 और 4 को छोड़कर सभी परीक्षाओं के लिए 15 मिनट का अग्रिम पढ़ने का समय मिलेगा, जो दोपहर 1.45 बजे से शुरू होगा, क्योंकि इसमें पढ़ने का कोई समय शामिल नहीं है।
गााइडलाइंस
- कैंडिडेट्स अपने परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचे, देरी होने पर उनको केंद्र में एंट्री नहीं दी जाएगी।
- कैंडिडेट्स अपने साथ अपना एडमिट कार्ड ले जाना न भूलें, बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
- उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि वे अपने एडमिट कार्ड के साथ एक वेलिड आईडी प्रूफ(वोटर आईडी, पैन कार्ड या आधार कार्ड) जरूर ले जाएं।
- परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन और ब्लूटूथ गैजेट सहित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की सख्त मनाही है।
- परीक्षा केंद्र के अंदर छात्र अपने साथ पेन, पेंसिल, रबड़, पानी की बोतलें और दवाइयां (यदि आवश्यक हो) ले जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- BEL में इन पदों पर निकली भर्ती, ये डिग्री धारक कर सकते हैं अप्लाई