1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. कनाडा में डिग्री के बाद चाहिए नौकरी तो जान लें क्या होता है पोस्ट ग्रेजुएशन वर्क परमिट, किसे मिलता है ये? हुआ बड़ा बदलाव

कनाडा में डिग्री के बाद चाहिए नौकरी तो जान लें क्या होता है पोस्ट ग्रेजुएशन वर्क परमिट, किसे मिलता है ये? हुआ बड़ा बदलाव

 Published : Jun 29, 2025 02:26 pm IST,  Updated : Jun 29, 2025 02:26 pm IST

कनाडा ने अपने पोस्ट-ग्रेजुएशन वर्क परमिट (PGWP) नियमों में बड़ा बदलाव किया है। PGWP सूची से 178 गैर-डिग्री कार्यक्रमों को हटा दिया गया है और 100 से अधिक नए फील्ड्स को जोड़ा गया है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

अधिकतर स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई करने के लिए विदेश जाते हैं और वहां जॉब भी हासिल कर लेते हैं। ऐसे ही कनाडा दुनिया के उन देशों में शामिल है, जहां डिग्री हासिल करने के बाद स्टूडेंट्स को नौकरी करने की परमिशन मिलती है(कुछ खास कोर्सेज की पढ़ाई करने वाले छात्रों को)। विदेशी स्टूडेंट्स को कनाडा में डिग्री कोर्स करने के बाद नौकरी के लिए 'पोस्ट-ग्रेजुएशन वर्क परमिट' यानी PGWP दिया जाता है। कनाडा ने अपने पोस्ट-ग्रेजुएशन वर्क परमिट (PGWP) नियमों में व्यापक बदलाव किया है। कनाडा ने 178 गैर-डिग्री कार्यक्रमों को PGWP सूची से हटा दिया है। साथ ही उच्च मांग वाली नौकरियों से जुड़े 119 नए क्षेत्रों को जोड़ा है। 25 जून से प्रभावी ये बदलाव शिक्षा को लेबर मार्केट की जरूरतों के साथ जोड़ने के व्यापक सुधारों का हिस्सा हैं। जिन अध्ययन क्षेत्रों को हटाया गया है और जोड़ा गया है, इस संबंध में IRCC ने अपडेटेड लिस्ट जारी की है। इस अपडेट के परिणामस्वरूप अब 920 अध्ययन क्षेत्र PGWP के लिए पात्र हैं। 

कौन से नए फील्ड्स जोड़े गए?

119 नए अध्ययन क्षेत्र(स्टडी फील्ड्स) जोड़े गए हैं। इस संबंध में इमिग्रेशन, रिफ्यूजी एंड सिटिजिनशिप कनाडा (IRCC) ने नई लिस्ट जारी की है। इसमें मुख्य रूप से स्वास्थ्य सेवा, व्यापार और शिक्षा है। 

किन्हें मिलेगी छूट?

25 जून 2025 से पहले आवेदन करने वाले छात्रों को इन बदलावों से छूट दी गई है।

क्या होता है पोस्ट ग्रेजुएशन वर्क परमिट(PGWP)?

पोस्ट ग्रेजुएशन वर्क परमिट (PGWP) पात्र विद्यालयों से ग्रेजुएशन करने वाले छात्रों को कनाडाई वर्क एक्सपीरिएंस प्राप्त करने की परमिशन देता है। आपके पीजीडब्ल्यूपी की अवधि आपके स्टडी प्रोग्राम के लेवल और ड्यूरेशन के साथ-साथ आपके पासपोर्ट की एक्सापायरी डेट (जो भी पहले हो) पर निर्भर करती है।

जानकारी दे दें कि इच्छुक, पोस्ट-ग्रेजुएशन वर्क परमिट वेबसाइट पर जाकर अपडेटेड कोर्स लिस्ट को देख सकते हैं और चेक कर सकते हैं कि आपका अध्ययन क्षेत्र अभी भी कनाडा में स्वीकार्य है या नहीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।