1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. CAT 2024 के आवेदन में क्या-क्या कर सकते हैं बदलाव, सुधार करने की ये है आखिरी तारीख

CAT 2024 के आवेदन में क्या-क्या कर सकते हैं बदलाव, सुधार करने की ये है आखिरी तारीख

 Published : Sep 28, 2024 04:27 pm IST,  Updated : Sep 28, 2024 04:38 pm IST

जिन उम्मीदवारों को CAT 2024 के आवेदन में सुधार करना है उन सभी के लिए यह खबर फायदमेंद साबित हो सकती है। इस खबर के जरिए हम जानेंगे कि उम्मीदवार अपने आवेदन में क्या-क्या बदलाव कर सकते हैं और कब तक।

CAT 2024 के आवेदन में सुधार करने की क्या है आखिरी तारीख- India TV Hindi
CAT 2024 के आवेदन में सुधार करने की क्या है आखिरी तारीख Image Source : FILE

जिन उम्मीदवारों ने CAT 2024 के लिए आवदेन किया है उन सभी के लिए एक खबर है। CAT 2024 के आवेदन में सुधार करने के लिए करेक्शन विंडो को खोला जा चुका है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया है और अपने आवदेन में सुधार करना चाहते हैं, वे सभी ऐसा आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर कर सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि CAT 2024 के आवेदन में किन क्षेत्रों में बदलाव किया जा सकता है। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं। 

किस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन में सुधार 

आवेदन में सुधार करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर, 2024 है। अपने आवेदन में सुधार करने के इच्छुक उम्मीदवार इससे पहले ही करेक्शन कर लें। 

किन क्षेत्रों में कर सकते हैं बदलाव 

उम्मीदवार फोटो, हस्ताक्षर और शहर की प्राथमिकताओं में बदलाव कर सकते हैं। 

आधिकारिक नोटिस 

आधिकारिक वेबसाइट पर लिखा है, "उम्मीदवार द्वारा आवश्यक होने पर केवल फोटो, हस्ताक्षर और शहर की प्राथमिकताओं को अपडेट करने के लिए संपादन विंडो 27 सितंबर (सुबह 10.00 बजे) से 30 सितंबर (शाम 5.00 बजे), 2024 तक उपलब्ध होगी, उन लोगों के लिए जिन्होंने अपने आवेदन पत्र सफलतापूर्वक जमा कर दिए हैं।"

कैसे करें अपने एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार 

वे सभी उम्मीदवार जिन्होंने प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है और आवेदन पत्र में परिवर्तन करना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • सबसे पहले उम्मीदवार IIM CAT की आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं। 
  • इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध CAT 2024 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। 
  • फिर एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को अकाउंट में लॉग इन करना होगा। 
  • ऐसा करने के बाद, आपका आवेदन फॉर्म प्रदर्शित होगा। 
  • अब अपने आवेदन की जांच करें और आवश्यक बदलाव करें। 
  • इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में आगे की जरूरत के लिए इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।

डायरेक्ट लिंक-  

ये भी पढ़ें- 

कौन सा है भारत का पहला IIM? जानें 

ये हैं भारत के 7 सबसे महंगे स्कूल, देखें लिस्ट 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।