1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. CAT 2024 के लिए ऑफिशियल वेबसाइट लॉन्च, पंजीकरण शुल्क और एग्जाम सेंटर्स में हुए ये बदलाव

CAT 2024 के लिए ऑफिशियल वेबसाइट लॉन्च, पंजीकरण शुल्क और एग्जाम सेंटर्स में हुए ये बदलाव

 Edited By: Akash Mishra
 Published : Jul 30, 2024 02:24 pm IST,  Updated : Jul 30, 2024 02:25 pm IST

CAT 2024 की आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च कर दी गई है। कॉमन एडमिशन टेस्ट की तैयारी कर रहे उम्मीदवार इस नई वेबसाइट के जरिए अपने आवेदन पत्र जमा कर सकेंगे।

CAT 2024 की आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च- India TV Hindi
CAT 2024 की आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च Image Source : FILE

CAT 2024: भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) ने कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2024 के लिए आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च कर दी है। CAT परीक्षा के लिए सभी आवेदन अब इस नई वेबसाइट के ज़रिए जमा किए जाएंगे, जिसे www.iimcat.ac.in पर एक्सेस किया जा सकता है। CAT 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त 2024 से शुरू होगी। एप्लीकेशन प्रोसेस को ऑफिशियल वेबसाइट  iimcat.ac.in पर शुरू किया जाएगा। जानकारी दे दें कि CAT 2024 के लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख 13 सितंबर 2024 है, इच्छुक उम्मीदवार इससे पहले आवेदन कर दें। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इस अवधि के दौरान अपने आवेदन पत्र जमा करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

CAT 2024 के लिए क्या है आवेदन करने की पात्रता 

न्यूनतम 50% कुल अंकों और आरक्षित श्रेणी के लिए 45% अंकों के साथ स्नातक की डिग्री वाले छात्र CAT 2024 प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।

CAT 2024: कब है परीक्षा 

भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) कलकत्ता  द्वारा की गई घोषणा के अनुसार, CAT 2024 परीक्षा को 170 शहरों में 24 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। पिछले साल एग्जाम 167 शहरों में आयोजित किया गया था लेकिन इस साल लिस्ट में तीन शहर और बढ़ा दिए गए। हैं प्राधिकरण तीन शिफ्ट में CAT परीक्षा आयोजित करेगा। शिफ्ट 1 सुबह 8:30 बजे से रात 10:30 बजे तक है; शिफ्ट 2 दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक है; और शिफ्ट 3 शाम 4:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक है।

CAT 2024: कितना है आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क में इस बार बदलाव किया गया है। कैट 2024 नोटिफिकेशन के अनुसार, सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 2400 रुपये से बढ़ाकर 2500 रुपये और आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 1200 रुपये से बढ़ाकर 1250 रुपये कर दिया गया है। 

बता दें कि पिछले साल, परीक्षा कैलेंडर 2 अगस्त को जारी किया गया था और परीक्षा 26 नवंबर को आयोजित की गई थी, जिसके लिए कुल 3.28 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से लगभग 2.88 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे।

ये भी पढे़ं- इंडियन एयरफोर्स में अग्नवीर पदों पर भर्ती होने के लिए कितनी हाइट होनी चाहिए?  

कितनी पढ़ी लिखी हैं मनु भाकर, जिन्होंने Olympic में देश के लिए जीता मेडल
 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।