1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. कल जारी होंगे CAT 2025 के एडमिट कार्ड? जानें कैसे करे सकेंगे चेक व डाउनलोड

कल जारी होंगे CAT 2025 के एडमिट कार्ड? जानें कैसे करे सकेंगे चेक व डाउनलोड

 Published : Nov 11, 2025 12:55 pm IST,  Updated : Nov 11, 2025 12:55 pm IST

क्या कल जारी होंगे CAT 2025 के एडमिट कार्ड? आइए इस खबर के जरिए इस सवाल के जवाब को जानते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FREEPIK

अगर आपने भी CAT 2025 के लिए आवेदन किया है तो ये खबर आपके लिए ही है। भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) की तरफ से कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT 2025) के लिए एडमिट कार्ड कल यानी 12 नवंबर को जारी किए जाएंगे। एक बार लिंक एक्टिव होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड को चेक व डाउनलोड कर सकेंगे। 

एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियलघ(एप्लिकेशन लॉगिन आईडी और पासवर्ड) का उपयोग करना होगा। नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके भी उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को चेक कर सकते हैं। 

कैस करें चेक व डाउनलोड?

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवारो को अपने आपको पहले रजिस्टर करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • आवेदन पत्र भरन के बाद उम्मीदवार उस सबमिट कर दें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। 

कब होगी परीक्षा

CAT 2025 परीक्षा का आयोजन 30 नवंबर को होना है। कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) 2024 तीन सत्रों में लगभग 170 परीक्षा शहरों में फैले केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा।

एडमिट कार्ड में क्या-क्या विवरण होंगे?

आईआईएम कैट हॉल टिकट 2025 में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, जन्मतिथि, परीक्षा तिथि, शिफ्ट का समय, परीक्षा केंद्र का पता और अन्य विवरण शामिल होंगे।

CAT 2025 परीक्षा पैटर्न

CAT 2025 में तीन मुख्य खंड होंगे: मौखिक योग्यता और पठन बोध (VARC), आंकड़ा व्याख्या और तार्किक तर्क (DILR), और मात्रात्मक योग्यता (QA)। परीक्षा की कुल अवधि 120 मिनट है, जिसमें प्रत्येक खंड के लिए 40 मिनट आवंटित हैं। परीक्षा के दौरान उम्मीदवार एक खंड से दूसरे खंड में नहीं जा सकेंगे।

कुल 66 प्रश्न होंगे होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए तीन अंक मिलेंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इस महत्वपूर्ण परीक्षा की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पूरी तैयारी करें।

ये भी पढ़ें- 

NPCIL में निकली डिप्टी मैनेजर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।