1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. CBSE Board Admit Card 2024: 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

CBSE Board Admit Card 2024: 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

 Published : Feb 05, 2024 03:19 pm IST,  Updated : Feb 05, 2024 03:27 pm IST

CBSE Board Admit Card 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई की तरफ से कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी किए - India TV Hindi
सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी किए Image Source : FILE

CBSE Board Admit Card 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 10वीं और 12वीं दोनों के लिए 15 फरवरी से शुरू होनी है। 

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को यूजर आईडी, पासवर्ड, सिक्योरिटी पिन की आवश्यकता होगी। एडमिट कार्ड में रोल नंबर, जन्मतिथि, परीक्षा का नाम, उम्मीदवार का नाम, माता का नाम, पिता/अभिभावक का नाम, परीक्षा केंद्र का नाम, पीडब्ल्यूडी की श्रेणी, एडमिट कार्ड आईडी और परीक्षा की तारीख के साथ उपस्थित होने वाले विषय सहित विवरण होंगे।

कैसे करें चेक 

  • सीबीएसई की आधिकारिक साइट cbse.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध परीक्षा संगम लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां स्कूलों को स्कूल लिंक का चयन करना होगा।
  • फिर से प्री एग्जाम एक्टिविटीज लिंक पर क्लिक करें और एक नया पेज खुलेगा।
  • होम पेज पर उपलब्ध सीबीएसई एडमिट कार्ड 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • एडमिट कार्ड जांचें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

डायरेक्ट लिंक- https://cbseit.in/cbse/web/regn/login.aspx

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।