1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. CBSE Board Admit Card 2024: 10वीं और 12वीं के प्राइवेट स्टूडेंट्स के लिए एडमिट कार्ड जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

CBSE Board Admit Card 2024: 10वीं और 12वीं के प्राइवेट स्टूडेंट्स के लिए एडमिट कार्ड जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

 Published : Feb 06, 2024 06:55 pm IST,  Updated : Feb 06, 2024 06:55 pm IST

CBSE Board Admit Card 2024: सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम में शामिल होने वाले प्राइवेट छात्रों के लिए भी एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

CBSE Board Admit Card 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम में शामिल होने वाले प्राइवेट छात्रों के लिए भी एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले प्राइवेट स्टूडेंट्स सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 10वीं और 12वीं दोनों के लिए 15 फरवरी से शुरू होनी है। 

सीबीएसई बोर्ड प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए, निजी उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपने आवेदन संख्या, पिछले रोल नंबर/वर्ष या उम्मीदवार के नाम के साथ लॉग इन करना होगा। एडमिट कार्ड में रोल नंबर, जन्मतिथि, परीक्षा का नाम, उम्मीदवार का नाम, माता का नाम, पिता/अभिभावक का नाम, परीक्षा केंद्र का नाम, पीडब्ल्यूडी की श्रेणी, एडमिट कार्ड आईडी और परीक्षा की तारीख के साथ उपस्थित होने वाले विषय सहित विवरण होंगे।

कैसे करें चेक 

सीबीएसई की आधिकारिक साइट cbse.gov.in पर जाएं।

होम पेज पर उपलब्ध परीक्षा संगम लिंक पर क्लिक करें।
एक नया पेज खुलेगा जहां स्कूलों को स्कूल लिंक का चयन करना होगा।
फिर से प्री एग्जाम एक्टिविटीज लिंक पर क्लिक करें और एक नया पेज खुलेगा।
होम पेज पर उपलब्ध सीबीएसई एडमिट कार्ड 2024 लिंक पर क्लिक करें।
लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा.
एडमिट कार्ड जांचें और पेज डाउनलोड करें।
आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

डायरेक्ट लिंक- https://cbseit.in/cbse/web/regn/pvtadmcard.aspx

ये भी पढ़ें- एयर होस्टेस की एक महीने की सैलरी कितनी होती है, जानें कैसे बनें
UP पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में किस विषय पर कितने नंबर के पूछें जाते हैं सवाल?
 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।