1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. CBSE Board Result 2025: आधिकारिक वेबसाइट के अलावा कहां चेक कर सकेंगे 10वीं और 12वीं के रिजल्ट? जानें

CBSE Board Result 2025: आधिकारिक वेबसाइट के अलावा कहां चेक कर सकेंगे 10वीं और 12वीं के रिजल्ट? जानें

 Published : May 01, 2025 12:49 pm IST,  Updated : May 01, 2025 12:51 pm IST

CBSE की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए छात्र-छात्राओं को अपने परिणाम का इंतजार है। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट के अलावा रिजल्ट को कहां चेक कर सकेंगे।

सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2025- India TV Hindi
सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2025 Image Source : FILE

CBSE Board Result 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए छात्र-छात्राएं अपने परिणाम का बेसब्री से वेट कर रहे हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी करेगा। एक बार घोषित होने के बाद उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे। हालांकि इस बात की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है कि परिणाम को कब और किस समय जारी किया जाएगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बोर्ड रिजल्ट को आप आधिकारिक वेबसाइट के अलावा और कहां चेक कर सकते हैं। आइए इस खबर के जरिए इस सवाल के उत्तर को जानते हैं। 

रिजल्ट घोषित होने के बाद स्टूडेंट्स अपने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट के अलावा SMS और डिजिलॉकर के माध्यम से भी जान सकते हैं। 

CBSE Board Result 2025:  डिजिलॉकर के जरिए कैसे कर सकेंगे चेक?

  • छात्र-छात्राओं को सबसे पहले डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट या एप खोलना होगा। 
  • इसके बाद इसमें साइन इन करें और यदि अकाउंट न हो तो पहले अकाउंट बनाएं फिर साइन इन करें। 
  • अब होमपेज पर सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट लिंक देखें। 
  • इसके बाद उस पर क्लिक करें।
  • अब मांगी गई डिटेल्स को भरें और सबमिट करें। 
  • इतना करते ही आपके रिजल्ट आपको सम्मुख खुल जाएगा।
  • अब परिणाम को सहेजें और प्रिंट आउट ले लें। 

CBSE Board Result 2025: SMS के जरिए कैस कर सकेंगे चेक 

सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट को स्टूडेंट SMS के जरिए भी देख सकेंगे। इसके लिए छात्र-छात्राओं को अपना रोल नंबर एक निर्दिष्ट नंबर (परिणाम तिथि के करीब घोषित) पर भेजना होगा, जिसके बाद रिप्लाई में आपका परिणाम टेक्स्ट के माध्यम से फोन पर आ जाएगा।

CBSE Board Result 2025: वेबसाइट पर कैस करेंगे चेक 

  • सबसे पहले स्टूडेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद स्टूडेंट्स को होमपेज पर सीबीएसई 10वीं या सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को मांगे गए विवरण को भरना होगा।
  • इतना करते ही आपके सामने परिणाम खुल जाएगा।
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक करें और डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

ये भी पढ़ें- 

UPSC ने IES और CMS 2025 परीक्षा के लिए एग्जाम टाइम टेबल जारी किया, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।