1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. 7 नवंबर को यूपी, बिहार, दिल्ली समेत कई राज्यों में बंद रहेंगे सरकारी व प्राइवेट स्कूल, जानें ऐसा क्यों?

7 नवंबर को यूपी, बिहार, दिल्ली समेत कई राज्यों में बंद रहेंगे सरकारी व प्राइवेट स्कूल, जानें ऐसा क्यों?

 Edited By: Shailendra Tiwari
 Published : Nov 04, 2024 04:32 pm IST,  Updated : Nov 04, 2024 04:33 pm IST

7 नवंबर को बिहार, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में स्कूल बंद रहने वाले हैं। ऐसे में जो छात्र स्कूली शिक्षा हासिल कर रहे हैं वे यहां अपने राज्य का नाम देख सकते हैं।

School closed- India TV Hindi
School closed Image Source : FILE PHOTO

देश के कई राज्यों में 7 नवंबर को सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूल बंद कर दिए गए हैं। इन राज्यों में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और दिल्ली समेत कई अन्य के नाम शामिल हैं। इसकी घोषणा राज्यों की सरकारों ने खुद की है। इस घोषणा के बाद बच्चों के चेहरों पर मुस्कान नजर आई। बता दें कि अभी हाल ही में बच्चों को दिवाली के मौके पर कई दिनों की छुट्टी दी गई थी। ऐसे में अब छठ पर्व नजदीक आ रहा है, इसे यूपी, बिहार, झारखंड समेत कई राज्यों में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है।

Related Stories

बिहार

जानकारी के लिए बता दें कि बिहार सरकार ने छठ पूजा को देखते हुए 4 दिनों की छुट्टी घोषित कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, नीतीश सरकार ने 6 नवंबर से 9 नवंबर को राज्य के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे।

दिल्ली

बीते दिन पहले दिल्ली के एलजी के कहने पर मुख्यमंत्री आतिशी ने छठ पूजा को देखते हुए 7 नवंबर को केंद्रशासित प्रदेश में सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान किया। इस घोषणा के बाद से दिल्ली के सभी सरकारी ऑफिस समेत सभी स्कूल 7 नवंबर को बंद रहेंगे।

झारखंड

झारखंड में भी छठ पूजा को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 7 नवंबर को छुट्टी की गई है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इस दिन सभी स्कूल और कॉलेज भी बंद रहेंगे। जानकारी दे दें कि झारखंड में 8 नवंबर को भी छुट्टी रहेगी। हालांकि स्कूलों की छुट्टी के लिए अभी कोई आधिकारिक आदेश सामने नहीं आया है।

उत्तर प्रदेश

यूपी में भी बड़ी संख्या में लोग छठ पूजा मनाते हैं। ऐसे में 7 नवंबर को सभी सरकारी स्कूल बंद रहने की संभावना है। हालांकि, राज्य में सरकार की ओर से अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

कब है छठ पूजा?

छठ महापर्व सूर्य देवता और छठी मैया (मां षष्ठी) के लिए मनाया जाने वाले एक पुराना हिंदू त्योहार है। इस मौके पर लोग छठी मैया की विधि-विधान से पूजा अर्चना करते हैं। महिलाएं इस कठिन व्रत को घर की खुशहाली और संतान की सलामती के लिए रखती हैं। अंग्रेजी कैलेंडर के मुताबिक, इस साल छठ पूजा 7 नवंबर को मनाई जा रही है। वहीं, पंचांग के मुताबिक यह महापर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से आरंभ होता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।