1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. CLAT 2025 का नोटिफिकेशन जारी, इस तारीख से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

CLAT 2025 का नोटिफिकेशन जारी, इस तारीख से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

 Published : Jul 07, 2024 11:11 am IST,  Updated : Jul 07, 2024 11:12 am IST

CLAT 2025 का नोटिफिकेशन आज जारी कर दिया गया है। हालांकि अभी इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। पंजीकरण तिथि, एलिजिबिलिटी आदि विवरण को डिटेल्ड में उम्मीदवार नीचे खबर में पढ़ सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

CLAT 2025 के नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज ने आज यानी 7 जुलाई 2024 को कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। हालांकि अभी इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। एक बार शुरू होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे।  

कब से शुरू हो रहे आवेदन 

जारी किए नोटिफिकेशन के अनुसार CLAT 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 15 जुलाई से शुरू होगी। इस तिथि से इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। वहीं, CLAT 2024 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर है।

CLAT 2025: एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया 

उम्मीदवार नीचे दिए गए CLAT 2025 पात्रता मानदंड पर एक नज़र डाल सकते हैं।

स्नातक कार्यक्रम (पांच वर्षीय एकीकृत कानून की डिग्री) के लिए

उम्मीदवारों को कक्षा 12 या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी:

  • 45% अंक या इसके समकक्ष ग्रेड
  • अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और विकलांग व्यक्ति (पीडब्ल्यूडी) उम्मीदवारों के लिए 40% अंक या समकक्ष।
  • मार्च, अप्रैल 2025 में योग्यता परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवार भी आवेदन करने के पात्र हैं।

पोस्ट ग्रेजुएशन कार्यक्रम (एक वर्षीय एलएलएम डिग्री) के लिए-

उम्मीदवारों के पास एलएलबी की डिग्री या समकक्ष परीक्षा होनी चाहिए:

  • 45% अंक या इसके समकक्ष ग्रेड
  • अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और विकलांग व्यक्ति (पीडब्ल्यूडी) उम्मीदवारों के लिए 40% अंक या समकक्ष।
  • अप्रैल, मई 2025 में योग्यता परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवार भी आवेदन करने के पात्र हैं।

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार CLAT 2025 परीक्षा की तिथि 1 दिसंबर 2024 है। CLAT 2025 परीक्षा दो घंटे की होगी, दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक पेन-एंड-पेपर मोड में। CLAT 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 15 जुलाई से शुरू होगी। CLAT 2025 की आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in 2025 है।

ये भी पढ़े- Iran में राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतने वाले मसूद पेजेशकियन कितने पढ़े लिखे हैं? 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।