1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. गाजियाबाद में ठंड का कोहराम, कक्षा 8वीं तक के सभी स्कूल इस तारीख तक रहेंगे बंद

गाजियाबाद में ठंड का कोहराम, कक्षा 8वीं तक के सभी स्कूल इस तारीख तक रहेंगे बंद

 Published : Jan 12, 2025 06:06 pm IST,  Updated : Jan 12, 2025 06:21 pm IST

पड़ रही कड़ाके सर्दी को देखते हुए यूपी के गाजियाबाद में कक्षा 8वीं तक सभी स्कूल इस तारीख तक के लिए बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।

अत्यधिक ठंड को देखते हुए गाजिबाद में कक्षा 8 तक के सभी स्कूल बंद करने के आदेश- India TV Hindi
अत्यधिक ठंड को देखते हुए गाजिबाद में कक्षा 8 तक के सभी स्कूल बंद करने के आदेश Image Source : PEXELS

देश के अधिकतर हिस्सों में ठंड ने प्रचंड रूप अपनाया हुआ है और सर्दी का भीषण दौर जारी है। उत्तर प्रदेश का गाजियाबाद भी इससे अछूता नहीं है। ऐसे में गाजियाबाद में अत्यधिक ठंड को देखते हुए 8वीं कक्षा तक के सभी स्कूल 18 जनवरी तक रहने का आदेश जारी किया गया है। बता दें कि इससे पहले 11 जनवरी तक के लिए स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया गया था। लेकिन अब छट्टियों में इजाफा किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, गाजियाबाद में स्कूल अब 18 जनवरी के बाद ही खुलेंगे।

हाल में यूपी के आगरा जिले में बच्चों के स्कूलों में छुट्टियां बढ़ाई गई थीं। शीतलहर और ठंड के प्रकोप के चलते 12वीं तक के सभी स्कूलों के अवकाश को बढ़ाया गया था। आदेश के मुताबिक स्कूलों के अवकाश को 11 जनवरी तके के लिए बढ़ाया गया था, क्योंकि 12 जनवरी को रविवार है तो ऐसे में स्टूडेंट्स को एक दिन की छुट्टी और मिली। 

हरियाणा के स्कूल 15 जनवरी तक बंद

भीषण सर्दी के चलते हरियाणा में सभी स्कूल 15 जनवरी 2025 तक बंद रहेंगे। स्कूल 16 जनवरी 2025 से नियमित कक्षाओं के साथ फिर से शुरू होंगे। वहीं हिमाचल प्रदेश में 11 फरवरी 2025 तक स्कूलों के लिए शीतकालीन अवकाश रहेगा।

झारखंड में इस तारीख तक के लिए स्कूल बंद

झारखंड में शीतलहर और भीषण ठंड के प्रकोप की वजह से किंडरगार्टन से लेकर कक्षा 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल 13 जनवरी तक बंद रहेंगे। स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने एक अधिसूचना में घोषणा की थी कि राज्य में शीतलहर की स्थिति को देखते हुए सरकारी, सहायता प्राप्त, अल्पसंख्यक और निजी सहित सभी श्रेणियों के स्कूलों में कक्षा 8 तक के छात्रों के लिए क्लासेज स्थगित रहेंगी।

ये भी पढ़ें- कितनी पढ़ी लिखी हैं प्रियंका गांधी वाड्रा?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।