1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. CTET February 2026 के लिए आवेदन शुरू हुए, इच्छुक डायरेक्ट लिंक से फौरन करें अप्लाई

CTET February 2026 के लिए आवेदन शुरू हुए, इच्छुक डायरेक्ट लिंक से फौरन करें अप्लाई

 Published : Nov 28, 2025 10:45 am IST,  Updated : Nov 28, 2025 10:48 am IST

CBSE CTET के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FREEPIK

CTET February 2026: सीटीईटी परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन यानी CBSE ने सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू कर दिया है। इच्छुक कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर CBSE CTET के लिए अप्लाई कर सकते हैं। वहीं, इसके लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 18 दिसंबर 2025 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। बता दें कि CBSE CTET 8 फरवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा।

CTET February 2026: कैसे करें आवेदन

नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं।

  • अप्लाई करने हेतु उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको रजिस्टर करें। 
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। 

डायरेक्ट लिंक से अप्लाई करें

CBSE CTET फऱवरी एग्जाम का आयोजन दो शिफ्ट में किया जाएगा। पेपर I सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर II दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा। CTET में सभी सवाल मल्टिपल चॉइस सवाल (MCQs) होंगे, जिसमें चार ऑप्शन होंगे, जिनमें से एक जवाब सबसे सही होगा। हर सवाल का एक नंबर का होगा। वहीं, इस परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखने की सलाह दी जाती है।

ये भी पढ़ें- 

UPSC में क्या है 7-5-3 रूल जिसे परीक्षा के लिए रामबाण भी कहते हैं, जान लें यहां

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।