1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. CUET PG 2025: 25 मार्च तक की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

CUET PG 2025: 25 मार्च तक की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

 Published : Mar 16, 2025 04:32 pm IST,  Updated : Mar 16, 2025 04:32 pm IST

25 मार्च की CUET PG परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने जारी कर दिया है। कैंडिडेट्स नीचे खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक से एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PEXELS

CUET PG 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 25 मार्च की CUET PG परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/CUET-PG पर जाकर अपने हॉल टिकट को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार को अपने आवेदन संख्या, जन्म तिथि और कैप्चा कोड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। बता दें कि CUET PG परीक्षा का आयोजन 1 अप्रैल तक होना निर्धारित है। 

उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड को सभी विवरणों को ध्यान से चेक करना होगा, जैसे- रोल नंबर, नाम, प्रश्न पत्र कोड, जन्म तिथि, लिंग, परीक्षा केंद्र का नाम, शहर और श्रेणी आदि। 

CUET PG 2025: कैसे करें एडमिट कार्ड को चेक व डाउनलोड 

नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर मौजूद 'Click Here to Download Admit Card' वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इतना करते ही आपके सामने एक अलग विंडो खुल जाएगी। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को मांगे गए क्रेडेंशियल्स को दर्ज करना होगा। 
  • इतना करते ही आपके सामने आपका एडमिट कार्ड खुल जाएगा। 
  • अब उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को चेक करें और फिर डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एडमिट कार्ड का एक प्रिंट आउट ले लें।  

एडमिट कार्ड के लिए डायरेक्ट लिंक

यदि उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई कठिनाई आती है या अग्रिम सूचना पर्ची पर विवरण में विसंगतियां मिलती हैं, तो कृपया एनटीए हेल्प डेस्क से 011-40759000 पर संपर्क करें या एनटीए को helpdeskcuetpg@nta.ac.in पर ईमेल करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।