CUET UG 2025 की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आंसर-की का इंतजार कर रहे हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से जल्द ही सीयूईटी यूजी 2025 की अनंतिम उत्तर कुंजी(Provisional Answer Key) जारी करने की उम्मीद है। हालांकि, इस बात की कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है कि आंसर-की को कब और किस समय जारी किया जाएगा। एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकरिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर आंसर-की को चेक व डाउनलोड कर सकेंगे। आंसर-की को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने क्रेडेंशियल(जैसे- एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ) का उपयोग करना होगा।
CUET UG 2025: आंसर-की को कैसे कर सकेंगे चेक व डाउनलोड
जारी होने के बापद नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार प्रोविजनल आंसर-की को चेक व डाउनलोड कर सकेंगे।
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को वहां मांगे गए क्रेडेंशियल्स को दर्ज करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों के सामने प्रोविजनल आंसर-की खुल जाएगी।
- अब कैंडिडेट्स आंसर-की को चेक करें।
- आखिरी में उम्मीदवार प्रोविजनल आंसर-की को डाउनलोड कर एक प्रिंटआउट ले लें।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, CUET UG उत्तर कुंजी 2025 के साथ उम्मीदवारों की प्रतिक्रियाएं भी जारी करेगी। इसके अतिरिक्त जो उम्मीदवार उत्तर कुंजी को चुनौती देना चाहते हैं उन्हें निर्धारित समय के भीतर ऐसा करने की अनुमति दी जाएगी। आधिकारिक सूचना बुलेटिन के अनुसार, चुनौती देने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक प्रश्न के लिए ₹200 की गैर-वापसी योग्य फीस का भुगतान करना होगा। इसके बाद विषय विशेषज्ञ प्राप्त सभी चुनौतियों की जांच करेंगे और फिर एक अंतिम उत्तर कुंजी प्रदर्शित और घोषित की जाएगी।
कब हुई थी परीक्षा
उल्लेखनीय है कि CUET UG 2025 परीक्षाएं 13 मई से 3 जून 2025 तक आयोजित की गई थीं। हालांकि, 13 से 16 मई के बीच परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए पुन: परीक्षा आयोजित की गई थी। उम्मीदवारों द्वारा अधिसूचित पाठ्यक्रम के साथ संरेखित नहीं किए गए प्रश्नों के बारे में शिकायत किए जाने के बाद, 2 और 4 जून को पुन: परीक्षा आयोजित की गई थी।