1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. CUET UG 2026 कैंडिडेट्स के लिए खुशखबरी, फिर खुल गई रजिस्ट्रेशन विंडो; जान लें लास्ट डेट

CUET UG 2026 कैंडिडेट्स के लिए खुशखबरी, फिर खुल गई रजिस्ट्रेशन विंडो; जान लें लास्ट डेट

 Published : Feb 23, 2026 03:19 pm IST,  Updated : Feb 23, 2026 03:19 pm IST

CUET UG 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया एक बार फिर से शुरू किया गया है। उम्मीदवार नीचे खबर में पढ़ सकते हैं कि अब वे किस तारीख तक अप्लाई कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FREEPIK

CUET UG 2026 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने सीयूईटी यूजी 2026 के लिए एप्लीकेशन विंडो फिर से खोल दी है। ऐसे में जो इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस परीक्षा का आयोजन संभवत: 11 मई से 31 मई 2026 के बीच किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन सीबीटी मोड में किया जाएगा। 

अब सवाल आता है कि उम्मीदवार अब किस तारीख तक अप्लाई कर सकते हैं। तो बता दें कि CUET UG 2026 के लिए उम्मीदवार अब 26 फरवरी 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवार 26 फरवरी को रात 11.50 बजे तक की अप्लाई कर सकेंगे। ऐसे में इच्छुक इस तारीख तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें।

कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर 'सीयूईटी (यूजी) – 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन फिर से शुरू' वाले लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको पंजीकृत करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें।
  • फॉर्म सबमिशन के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंट आउट ले लें। 

CUET UG 2026 हेतु आवेदन करने के लिए सीधा लिंक

सबमिशन के बाद कोई करेक्शन विंडो नहीं

NTA ने साफ तौर पर कहा है कि यह बढ़ा हुआ समय एक खास व्यवस्था है और एप्लीकेशन फ़ॉर्म जमा करने के बाद कोई करेक्शन की सुविधा नहीं दी जाएगी। इसलिए कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे फ़ाइनल सबमिशन से पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस के दौरान डाली गई सभी डिटेल्स को ध्यान से वेरिफ़ाई कर लें ताकि वे सही और पूरी हों।

बता दें कि पहले ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेस 03 जनवरी 2026 से 30 जनवरी 2026 तक चला था और फीस पेमेंट की आखिरी तारीख 31 जनवरी 2026 (रात 11:50 बजे तक) थी। इसके बाद, डेडलाइन 04 फरवरी 2026 तक बढ़ा दी गई, और फीस पेमेंट विंडो 07 फरवरी 2026 तक खुली रही।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।