1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. CUET UG 2026 के लिए आवेदन हो चुके शुरू, जान लें अप्लाई करने की एलिजिबिलिटी

CUET UG 2026 के लिए आवेदन हो चुके शुरू, जान लें अप्लाई करने की एलिजिबिलिटी

 Published : Jan 04, 2026 11:06 am IST,  Updated : Jan 04, 2026 11:06 am IST

CUET UG 2026 के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस आधिकारिक वेबसाइट पर चल रहा है। इसके लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 30 जनवरी 2026 है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FREEPIK

CUET UG 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट शुरू हो चुकी है। जो इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 30 जनवरी 2026 है, इच्छुक इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। लेकिन क्या आप CUET UG 2026 के लिए आवेदन करने की एलिजिबिलिटी जानते हैं। अगर नहीं जानते हैं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के जरिए हम यही जानेंगे। 

आवेदन करने की एलिजिबिलिटी?

नीचे दिए गए बिंदुओं के माध्यम से उम्मीदवार इसके लिए आवेदन करने की एलिजिबिलिटी को समझ सकते हैं। 

  • CUET (UG) - 2026 के लिए आवेदन करने हेतु कोई एज लिमिट नहीं है। 
  • जिन उम्मीदवारों ने क्लास 12 / समकक्ष परीक्षा पास कर ली है या जो 2026 में परीक्षा दे रहे हैं, वे CUET (UG) - 2026 परीक्षा के लिए अप्लाई कर सकते हैं। 
  • हालांकि, उम्मीदवारों को उस यूनिवर्सिटी / संस्थान / संगठन के उम्र के मानदंडों (यदि कोई हो) को पूरा करना होगा जिसमें वे एडमिशन लेना चाहते हैं।

कैसे करें आवेदन 

नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं।

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार पहले खुद को रजिस्टर करें। 
  • अब रजिस्ट्रेशन होने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने फॉर्म को सबमिट कर दें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें। 
  • इसके बाद आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

आवेदन करने के लिए सीधा लिंक

परीक्षा तिथि? 

CUET UG 2026 को 11 से 31 मई 2026 के बीच आयोजित किया जाएगा। परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। 

यह परीक्षा 13 भारतीय भाषाओं में आयोजित होगी। इनमें- अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू शामिल है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।