1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. CUHP Admission 2023: आवेदन करने की आज लास्ट डेट, डायरेक्ट लिंक से जल्द करें अप्लाई

CUHP Admission 2023: आवेदन करने की आज लास्ट डेट, डायरेक्ट लिंक से जल्द करें अप्लाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 10, 2023 11:33 am IST,  Updated : Sep 10, 2023 11:33 am IST

CUHP Admission 2023: हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएचपी) की तरफ से आज यानी 10 सितंबर को सीयूईटी 2023 के बिना विभिन्न कार्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया के लिए पंजीकरण विंडो बंद कर दी जाएगी।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

CUHP Admission 2023: हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएचपी) की तरफ से आज यानी 10 सितंबर को सामान्य विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) 2023 के बिना स्नातक, स्नातकोत्तर, पीजी डिप्लोमा और प्रमाणपत्र कार्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया के लिए पंजीकरण विंडो बंद कर दी जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuhimachal.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।  

पहली लिस्ट कब होगी जारी

चयनित उम्मीदवारों की पहली सूची 12 सितंबर को जारी की जाएगी। उम्मीदवार 13 सितंबर तक फीस का भुगतान कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क
अप्लाई करने वाले सामान्य वर्ग/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी (मलाईदार) के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है। जबकि ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये है। वहीं, एससी/एसटी/दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये है।

ऐसे करें आवदेन 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuhimachal.ac.in पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर, “यूजी, पीजी, पीजी डिप्लोमा और सर्टिफिकेट प्रोग्राम ऑफ स्टडी (नॉन-सीयूईटी), शैक्षणिक सत्र 2023-24 में प्रवेश के संबंध में सूचना” पर क्लिक करें। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें (अंतिम तिथि 10.09.2023)”
  • फिर अपने विवरण का उपयोग करके पंजीकरण करें और एक पासवर्ड बनाएं।
  • इसके बाद अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉगिन करें और आवेदन पत्र भरें।
  • फिर ऑनलाइन भुगतान करें। 
  • आखिरी में भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र डाउनलोड करें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।