Monday, February 23, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. दिसंबर में 9 दिन बंद रहेंगे स्कूल, जानें किस राज्य में कब होगी छुट्टी, देखें पूरी लिस्ट

दिसंबर में 9 दिन बंद रहेंगे स्कूल, जानें किस राज्य में कब होगी छुट्टी, देखें पूरी लिस्ट

Edited By: Shakti Singh Published : Nov 29, 2025 10:06 pm IST, Updated : Nov 29, 2025 10:06 pm IST

दिसंबर में कुल 9 दिन स्कूल बंद रह सकते हैं। इनमें रविवार और क्रिसमस का त्योहार ऐसा है, जब पूरे देश में छुट्टी रहेगी। वहीं, अन्य छुट्टियां राज्यों के अनुसार होंगी।

Representative Image- India TV Hindi
Image Source : PTI प्रतीकात्मक तस्वीर

दिसंबर के महीने में 9 दिन स्कूल बंद रह सकते हैं। वहीं, उत्तर भारत के कई राज्यों में शीतकालीन अवकाश के चलते छुट्टियों के दिन बढ़ना तय है। यूपी, बिहार और उत्तर भारत के अन्य राज्यों में बच्चों को ठंड से बचाने के लिए शीतकालीन अवकाश दिए जाते हैं। कई जिलों में मौसम खराब होने पर कलेक्टर स्कूलों की छुट्टी कर देते हैं। ऐसे में दिसंबर के महीने में अधिकतर जगहों पर 10 दिन से ज्यादा छुट्टी रह सकती है।

दिल्ली एनसीआर के आसपास बने स्कूलों में क्रिसमस और गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती के बाद शीतकालीन अवकाश के चलते छुट्टियां लंबे हो सकती हैं। क्रिसमस के दिन पूरे देश में स्कूल और सरकारी दफ्तर बंद रहते हैं। गुरु गोविंद सिंह की जयंति पर हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में छुट्टी रह सकती है। वहीं, शहीद उद्दम जयंति पर हरियाणा में छुट्टी रहेगी। 15 दिसंबर के बाद ठंड का प्रकोप बढ़ने पर कई राज्यों में शीतकालीन अवकाश भी शुरू हो सकते हैं।

दिसंबर में इन दिनों बंद रह सकते हैं स्कूल?

  • 7 दिसंबर (रविवार)- साप्ताहिक अवकाश (पूरे देश में)
  • 14 दिसंबर (रविवार)- साप्ताहिक अवकाश (पूरे देश में)
  • 19 दिसंबर- गोवा मुक्ति दिवस (गोवा)
  • 21 दिसंबर- (रविवार)- साप्ताहिक अवकाश (पूरे देश में)
  • 24 दिसंबर- क्रिसमस ईव (मेघालय, मिजोरम)
  • 25 दिसंबर- क्रिसमस (सार्वजनिक अवकाश)
  • 26 दिसंबर- बॉक्सिंग डे (मिजोरम, तेलंगाना)
  • 27 दिसंबर- गुरु गोबिंद सिंह जयंती (पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़)
  • 28 दिसंबर- (रविवार)- साप्ताहिक अवकाश (पूरे देश में)

10 दिन का होता है शीतकालीन अवकाश

दिसंबर के महीने में अर्धवार्षिक परीक्षाएं खत्म होती हैं। ऐसे में बोर्ड परीक्षा वाली कक्षाओं को छोड़कर अन्य कक्षाओं में पढ़ने वाले बच्चों को आराम दे दिया जाता है। उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में आमतौर पर 10 दिन का शीतकालीन अवकाश दिया जाता है। इस बार भी सर्दियों की छुट्टियां 10 दिन की हो सकती हैं। ठंड का प्रकोप बढ़ने पर छुट्टियां बढ़ाई जा सकती हैं। पहाड़ी राज्यों में ज्यादा बर्फबारी होने पर कलेक्टर अतिरिक्त छुट्टियों का ऐलान कर सकते हैं। ऐसे में अभिवावकों और बच्चों को स्कूल के संपर्क में रहने की सलाह दी जाती है।

यह भी पढ़ें-

Bihar Board Exam Date 2026: बिहार में दो फरवरी से 12th और 17 फरवरी से शुरू होंगी मैट्रिक की परीक्षाएं, कब आएंगे नतीजे; जानिए

चक्रवात दित्वा का कहर, तेज बारिश के कारण तमिलनाडु में स्कूल बंद; पुडुचेरी विश्वविद्यालय ने परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाई

 

 

 

Latest Education News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement