1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. दिल्ली में ठंड का सितम जारी, सरकार ने निजी स्कूलों को बंद रखने की दी सलाह, जानें क्या कहा

दिल्ली में ठंड का सितम जारी, सरकार ने निजी स्कूलों को बंद रखने की दी सलाह, जानें क्या कहा

 Published : Jan 08, 2023 07:22 pm IST,  Updated : Jan 08, 2023 07:25 pm IST

दिल्ली के सफदरजंग इलाके में आज 1.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। इसके साथ ही दिन का तापमान भी 15-17 डिग्री दर्ज किया गया। राजस्थान के चूरू में न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

सरकार ने निजी स्कूलों को बंद रखने की दी सलाह- India TV Hindi
सरकार ने निजी स्कूलों को बंद रखने की दी सलाह Image Source : FILE

दिल्ली की सर्दियां पहाड़ों की ठंड का भी रिकॉर्ड तोड़ रही हैं। तापमान 2 डिग्री तक पहुंच जा रहा है। सर्दी का सितम ऐसा है कि लोग रजाई और कम्बलों से निकलने से बच रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद दिल्ली के कुछ प्राइवेट स्कूल खुल रहे हैं और वहां छात्रों को जाना पड़ रहा है। जिसे देखते हुए दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों को सलाह जारी की है। दिल्ली सरकार ने प्राइवेट स्कूलों से कहा है कि कुछ दिनों से दिल्ली में चल रही शीतलहर और ठंड की वजह से सभी निजी स्कूलों को 15 जनवरी 2023 तक बंद रखने की सलाह दी जाती है। 

वहीं बिहार में भी ठंड और शीतलहर के चले कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी का आदेश दिया गया है। राजधानी पटना समेत कई जिलों में स्कूल 14 जनवरी तक बंद रहेंगे। पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, क्लास 10th तक सरकारी और प्राइवेट स्कूल दोनों बंद रहेंगे। वहीं मैट्रिक बोर्ड परीक्षा से संबंधित शैक्षणिक गतिविधियां सुबह 09:00 से 03:00 बजे तक की जा सकती है। बता दें कि पटना समेत पूरे बिहार में पिछले कुछ दिनों से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। यही नहीं, कई जिलों में शीतलहर का भी प्रकोप जारी है। इसी को देखते हुए स्कूल बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं।

दिल्ली में दर्ज किया गया 1.9 डिग्री तापमान 

दिल्ली के सफदरजंग में आज 1.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। दिल्ली में दिन का तापमान भी 15-17 डिग्री है। राजस्थान के चूरू में न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस है। 10 जनवरी के बाद से देश में तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होगी। 10 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के लिए ठंड का रेड अलर्ट, राजस्थान और बिहार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ये जानकारी IMD के वरिष्ठ वैज्ञानिक आर.के. जेनामनी ने दी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।