1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. दिल्ली हाईकोर्ट में निकली भर्ती, जान लें सेलेक्ट होने पर कितनी सैलरी मिलेगी

दिल्ली हाईकोर्ट में निकली भर्ती, जान लें सेलेक्ट होने पर कितनी सैलरी मिलेगी

 Published : Feb 07, 2026 11:23 am IST,  Updated : Feb 07, 2026 11:23 am IST

दिल्ली हाईकोर्ट में जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट/रेस्टोरर(Restorer) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि इस भर्ती में सेलेक्ट होने पर कितनी सैलरी मिलेगी।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PTI (FILE)

अगर आप दिल्ली हाईकोर्ट में नौकरी करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए ही है।  दिल्ली हाईकोर्ट में जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट (JJA) और रेस्टोरर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस भी शुरू हो चुका है। ऐसे में जो इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं वे सभी आधिकारिक वेबसाइट  delhihighcourt.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस भर्ती में सेलेक्ट होने पर उम्मीदवारों को कितनी सैलरी मिलेगी। अगर आप इससे अवगत नहीं हैं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के जरिए इस विवरण से भिज्ञ होंगे। 

सैलरी विवरण? 

आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद नोटिफिकेशन से मिली जानकारी के अनुसार, इस भर्ती में सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को 7th सीपीसी, (ग्रुप बी) पे लेवल-6  (35400- 112400 रुपए तक) के तहत सैलरी मिलेगी। 

आवेदन करने की लास्ट डेट 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 23 फरवरी 2026 है। शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि भी 23 जनवरी 2026 (रात 11.55 बजे तक) है। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए या दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं। 

कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को दिल्ली हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर नीचे स्क्रौल करके रिक्रूटमेंट वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद अप्लाई ऑनलाइन फॉर जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट/Restorer वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको रजिस्टर करें और फिर आवेदन पत्र भरें। 
  • आवेदन पत्र को भरकर उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

आवेदन करने की सीधा लिंक

आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, ओबीसी, EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1500 रुपये है। जबकि, एससी, एसटी और PwBD वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1300 रुपये है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।