अगर आप भी अपने बच्चे का दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में नर्सरी में एडमिशन कराने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए ही हैं। दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने 2026-27 एकेडमिक ईयर के लिए एंट्री-लेवल क्लास (नर्सरी, KG, क्लास 1) के एडमिशन( प्राइवेट स्कूलों में ) शेड्यूल की आधिकारिक घोषणा कर दी है। शेड्यूल के अनुसार, ओपन सीटों (EWS/DG /CWSN कैटेगरी की सीटों के अलावा) के लिए एडमिशन प्रोसेस 4 दिसंबर, 2025 से शुरू होगा। एडमिशन प्रोसेस 19 मार्च 2026 को खत्म हो जाएगा।
एंट्री-लेवल क्लास में एडमिशन के लिए उम्र की लिमिट
लेटेस्ट नोटिस के मुताबिक, आने वाले एकेडमिक सेशन में एडमिशन के लिए उम्र की लिमिट को आप नीचे बिंदुओं बताए गया है।
- नर्सरी (बालवाटिका 1/ प्री स्कूल 1): 3+ साल से 4 साल तक
- KG: 4+ साल से 5 साल तक
- क्लास 1: 5+ साल से 6 साल तक
नोटिफिकेशन में कहा गया है, “इन क्लास के लिए कम से कम और ज़्यादा उम्र की लिमिट में स्कूल हेड के लेवल पर एडमिशन के लिए उम्र में एक महीने तक की छूट दी जा सकती है। माता-पिता मैनुअल एप्लीकेशन के ज़रिए उम्र में छूट के लिए स्कूल हेड/प्रिंसिपल से संपर्क कर सकते हैं। एकेडमिक सेशन 2026-27 में एडमिशन के लिए बच्चे की तय कम से कम उम्र 31 मार्च 2026 तक होनी चाहिए।”
जरूरी डॉक्यूमेंट्स
माता-पिता को उन डॉक्यूमेंट्स पर ध्यान देना चाहिए जो पते के वैलिड प्रूफ के तौर पर काम करेंगे, जैसे कि
- माता-पिता के नाम पर जारी राशन कार्ड या स्मार्ट कार्ड या
- बच्चे या माता-पिता का डोमिसाइल सर्टिफिकेट, या बिल, जैसे बिजली का बिल, टेलीफोन का बिल, पानी का बिल
- माता-पिता किसी एक के नाम पर पासपोर्ट,
- माता-पिता के नाम पर जारी आधार कार्ड,
- माता-पिता में से किसी का वोटर आईडी कार्ड
जरूरी प्वाइंट्स
- एंट्री लेवल क्लास में एडमिशन के लिए फॉर्म 4 दिसंबर, 2025 से मिलेंगे। स्कूलों में एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 27 दिसंबर, 2025 है।
- स्कूलों को सभी एप्लिकेंट्स की डिटेल्स 9 जनवरी, 2026 तक अपलोड करनी होंगी, इसके बाद 16 जनवरी तक पॉइंट्स सिस्टम के तहत हर बच्चे को दिए गए मार्क्स अपलोड करने होंगे।
- चुने हुए कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट 23 जनवरी, 2026 को जारी की जाएगी।
- पेरेंट्स 24 जनवरी से 3 फरवरी, 2026 तक पॉइंट्स एलोकेशन के बारे में सवाल पूछ सकते हैं।
- दूसरी लिस्ट 9 फरवरी, 2026 को जारी की जाएगी।
- एडमिशन प्रोसेस 19 मार्च, 2026 को बंद हो जाएगा।