1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. आज से शुरू हो रहे दिल्ली यूनिवर्सिटी के सभी कोर्स के क्लासेज, की गई हैं विशेष तैयारियां

आज से शुरू हो रहे दिल्ली यूनिवर्सिटी के सभी कोर्स के क्लासेज, की गई हैं विशेष तैयारियां

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 16, 2023 11:02 am IST,  Updated : Aug 16, 2023 12:08 pm IST

डीयू में एडमिशन लेने वाले छात्रों के लिए काम की खबर है। आज से दिल्ली यूनिवर्सिटी के सभी कोर्स के क्लासेज शुरू हो रहे हैं। यूनिवर्सिटी ने छात्रों के लिए कोई समस्या न हो इसके खातिर पूरी व्यवस्था की है।

DU- India TV Hindi
शुरू हो रहे दिल्ली यूनिवर्सिटी के सभी कोर्स के क्लासेज Image Source : FILE

दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में एकेडमिक ईयर 2023-24 का शुभारंभ आज से हो रहा है। डीयू के नार्थ और साउथ कैंपस समेत कई कॉलजों में विशेष तैयारियां की गईं है। आज सभी छात्रों के लिए कॉलेजों में ओरिएंटेशन के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त सोसाइटियों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे, जिससे स्टूडेंट म्यूजिक, नाटक, और खेल का हिस्सा बन सकें। साउथ कैंपस के आत्मानंद सनातन धर्म कॉलेज में भी ओरिएंटेशन की जाएगी।

पारंपरिक तरीके से ओरिएंटेशन

इसके अलावा हंसराज कॉलेज में भी पारंपरिक तरीके से ओरिएंटेशन होगा। पूर्वी दिल्ली के डॉ भीमराव आंबेडकर कॉलेज में भी ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित की जाएगी। कॉलेजों में छात्रों को किसी भी तरीके से कोई दिक्कत न हो इसके लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

रैंगिंग रोकने के लिए की गई व्यवस्था

डीयू में रैंगिंग को रोकने के लिए कैंपस में पोस्टर लगाए गए हैं। यही नहीं रैंगिंग न हो इसके लिए नार्थ व साउथ कैंपस में कई टीमों का भी गठन किया गया है। इसके अलावा नार्थ कैंपस में प्रॉक्टर ऑफिस आर्ट फैकल्टी विशेष रूप से निगरानी करेगी। डीयू ने छात्रों के किसी भी समस्या से निराकरण के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी की है। 

ये भी पढ़ें:

जानते हैं सिर्फ एक दिन के लिए ये शहर बना था भारत की राजधानी  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।